ढीले ब्रेस्ट को सुडौल बनाने में मदद करेंगे ये 2 योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

लटकते ब्रेस्ट अक्सर महिलाओं का कॉन्फिडेंस कम कर देते हैं। ब्रेस्ट टाइटनिंग में कई योगासन और एक्सरसाइज मदद करती हैं। एक्सपर्ट के बताए ये 2 योगासन ब्रेस्ट को सही शेप में लाने में मदद कर सकते हैं।
image

महिलाओं के ओवरऑल लुक के लिए ब्रेस्ट की सही शेप बहुत मैटर करती है। लटकते ब्रेस्ट अक्सर महिलाओं का कॉन्फिडेंस कम कर देते हैं। ब्रेस्ट की सही शेप जहां आपको कॉन्फिडेंस दे सकती है और आपको ओवरऑल लुक को निखार सकती है। वहीं, अगर ब्रेस्ट ढीले हैं और शेप में सही नहीं हैं, तो अक्सर महिलाएं अपने पसंदीदा कपड़ों में भी कॉन्फिडेंड फील नहीं करती हैं। उम्र बढ़ने के साथ, ब्रेस्ट में ढीलापन आना आम बात है। इसके अलावा, इसके अन्य कई कारण हो सकते हैं। इनमें पॉश्चर सही न होना, फिजिकल एक्टिविटी कम होना, ब्रा का साइज सही न होना, वजन का अचानक से बढ़ना या घटना और हार्मोनल बदलाव भी शामिल हैं। ब्रेस्ट टाइटनिंग में कई योगासन और एक्सरसाइज मदद करती हैं। एक्सपर्ट के बताए ये 2 योगासन ब्रेस्ट को सही शेप में लाने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

ब्रेस्ट को सुडौल बनाने में मदद कर सकता है कैमल पोज

camel pose for breast tightening

  • सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
  • अब तलवों को फैला लें।
  • हाथों को एड़ियों के ऊपर टिकाएं।
  • ऊपर की ओर देखें और रीढ़ की हड्डी को पीछे की तरफ झुकाएं।
  • ऐसा आपको गर्दन पर बिना अधिक दबाव डाले करना है।
  • कमर से घुटनों तक के हिस्से को एकदम सीधा रखें।
  • गहरी सांस लेते हुए इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • कुछ देर बाद नॉर्मल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
  • यह आसन ब्रेस्ट को शेप में लाने में मदद करता है।
  • हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करने और फर्टिलिटी बूस्ट करने में भी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें-हैवी ब्रेस्ट के लिए पहनती हैं ज्यादा टाइट ब्रा? जान लीजिए इसके नुकसान

सैगिंग ब्रेस्ट को टोन करने के लिए करें प्लैंक पोज

plank pose for saggy breasts

  • सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • पूरे शरीर को एक सीध में रखें।
  • हथेलियों और पंजों पर दबाव डालें।
  • शरीर को प्लैंक पोजिशन में लाएं और एकदम सीधा रखें।
  • बॉडी वेट आपके पंजों और आर्म्स पर होना चाहिए।
  • इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • इससे पेट की जिद्दी चर्बी कम होती है।
  • ब्रेस्ट को शेप में लाने में भी यह आसन मदद करता है।

यह भी पढ़ें- ढीले ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए करें ये योग, एक्सपर्ट से जानें करने का सही तरीका

ब्रेस्ट को सही शेप में लाने में ये 2 योगासन मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP