herzindagi
image

रामायण से कृष्णा तक...अपने बच्चे को जरूर दिखाएं पौराणिक कथाओं पर बेस्ड ये 7 एनिमेटेड फिल्में, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेगी सीख

एनिमेटेड फिल्में देखना बच्चों को खूब पसंद होता है। अगर आप बच्चों को एंटरटेनमेंट के साथ पौराणिक कथाओं के बारे में भी बताना चाहती हैं, तो यहां बताई कुछ मूवीज आपकी मदद कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-10-09, 18:47 IST

बच्चों से लेकर बड़ों तक, एनिमेटेड फिल्में देखना हर किसी को पसंद होता है। क्योंकि एनिमेटेड फिल्में हंसने-गुदगुदाने के साथ-साथ कई बार जिंदगी की सीख भी दे जाती हैं। ऐसे तो दुनियाभर में कई एनिमेटेड फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन आज हम यहां भारतीय पौराणिक कथाओं पर बनी एनिमेटेड फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनसे सिर्फ बच्चों का एंटरटेनमेंट नहीं होगा बल्कि उन्हें सीख भी मिलेगी।

पौराणिक कथाओं पर बेस्ड ये 7 एनिमेटेड फिल्में बच्चों को जरूर दिखाएं

रामायण-द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम

घर के बड़े-बूढ़ों ने रामायण कई बार पढ़ी और देखी होगी। लेकिन अगर आप अपने बच्चों को रामायण के बारे में बताना चाहते हैं तो, इस एनिमेटेड फिल्म को दिखा सकते हैं। ऐते तो यह फिल्म 90 के दशक में रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी इसके चर्चे हैं। वाल्मीकि के महाकाव्य रामायण पर बनी एनिमेटेड फिल्म द लीडेंज ऑफ प्रिंस राम में अरुण गोविल, अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने आवाज दी है।

बाल गणेश 

hindu mythology animated movies

भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश के बचपन और उनकी कहानियों को यह फिल्म बहुत ही खूबसूरत रूप से पेश करती है। साल 2007 में आई बाल गणेश फिल्म बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आती है। यही वजह है कि बाल गणेश को एक फ्रेंचाइजी में बदल दिया गया है और इसके अब तक कई पार्ट रिलीज हो चुके हैं। बाल गणेश एनिमेटेड फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: अगर एनिमेटेड फिल्में देखने का है शौक, तो OTT पर मौजूद इन 7 मूवीज को बिल्कुल ना करें मिस

घटोतकच-मास्टर ऑफ मैजिक

भीम और हिडिम्बा के बेटे और पौराणिक कथा महाभारत के किरदार घटोत्कच की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है। घटोतकच-मास्टर ऑफ मैजिक, एनिमेटेड फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक बच्चे को जन्म से ही असाधारण शक्तियां मिली और उसने शक्तियों के इस्तेमाल से जंगल को बचाया। बच्चों को यह फिल्म देखने में बड़ा मजा आता है। घटोतकच-मास्टर ऑफ मैजिक, ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार और अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है।

सन्स ऑफ राम

भगवान राम और माता सीता के पुत्रों लव और कुश पर यह फिल्म बेस्ड है। इस फिल्म में लव और कुश के जन्म और उनके बचपन की कहानी को खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। बच्चों की फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। 

अर्जुन-द वॉरिअर प्रिंस 

mythological animated movies

पौराणिक कथा महाभारत के महान योद्धा अर्जुन पर यह एनिमेटेड फिल्म बेस्ड है। अर्जुन- द वॉरियर में शानदार अंदाज में महाभारत से जुड़े किस्सों को बताया गया है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: इन 5 फिल्मों को देखकर आपके बच्चे भी हो जाएंगे मोटिवेट, एक बार जरूर दिखाएं

द लेजेंड ऑफ बुद्धा

महात्मा बुद्ध की कहानी देखने में दिलचस्पी रखने वाले बच्चे और बूढ़े, दोनों इस फिल्म को देख सकते हैं। द लेजेंड ऑफ बुद्धा में देखने को मिलता है कि कैसे एक राजकुमार ने राजपाट छोड़ दिया और वह महात्मा बन गया है। कमाल की कहानी और एनिमेशन वाली इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

कृष्णा-द बर्थ

भगवान विष्णु के श्री कृष्ण का अवतार लेने की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है। अगर आप अपने बच्चों को भगवान कृष्ण के जन्म की गाथा विजुअल के साथ दिखाना चाहती हैं, तो यह फिल्म बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। कृष्णा-द बर्थ में श्रीकृष्ण के जन्म, उनकी शरारतों और बचपन के साथ असुरों से लड़ाई भी दिखाई गई है। बच्चों को एंटरटेन करने के साथ-साथ यह फिल्म बहुत कुछ सिखाती भी है। भगवान कृष्ण के जन्म और बचपन की कहानी वाली इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देखा जा सकता है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: IMDB

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।