herzindagi
Who was Rajesh Khanna nd wife

राजेश खन्ना के फैन हैं आप तो ओटीटी पर देखें उनकी ये सुपरहिट फिल्में

भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना भले ही इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन अपनी बेहतरीन अदाकारी और फिल्मों के कारण वे आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-03, 13:30 IST

राजेश खन्ना बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वह बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। लोग उन्हें प्यार से काका कहकर पुकारते थे। उनकी डॉयलॉग डिलीवरी और एक्टिंग एकदम अलग थी। एक दौर था, जब हर कोई उनका दीवाना था। आलम यह था कि फीमेल फैन्स उन्हें खून से पत्र लिखती थीं। कई लड़कियों ने उनकी तस्वीरों से शादी की और उनकी कार पर लिपस्टिक के निशान छोड़ें।  

राजेश खन्ना ने बीमारी के चलते 18 जुलाई 2012 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार के रूप में पहचाने जाने वाले राजेश खन्ना अपने पीछे फिल्मों की एक महाकाव्य विरासत छोड़ गए हैं जो फैन्स को आज भी हंसाती और रुलाती हैं। बता दें कि अपने फिल्मी करियर में राजेश खन्ना ने 180 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी कई सुपरहिट फिल्में अब ओटीटी पर भी मौजूद हैं। अगर आप चाहें तो ओटीटी प्लेटफार्म पर उनकी बेहतरीन फिल्मों को एक बार फिर से देख सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको राजेश खन्ना की कुछ ऐसी ही बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं-

आराधना (Aaradhana)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rajesh Khanna (@rajeshkhanna_first_superstarr)

साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म आराधना ने राजेश खन्ना के करियर को एक नया मोड़ दिया था। यह वह फिल्म थी, जिसने राजेश खन्ना को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। इस फिल्म के लिए राजेश फिल्मफेयर अवॉर्ड के बेस्ट एक्टर की कैटेगिरी में नॉमिनेटिड भी किया गया था। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आए और फिल्म का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।

इसे भी पढ़ें- बच्चों को जरूर दिखाएं ये एनीमेटेड फिल्म, मिलेगी अच्छी सीख

छोटी बहू (Choti Bahu)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Best of old bollywood (@bestofoldbollywood)

साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म छोटी बहू में भी राजेश खन्ना के साथ शर्मिला टैगोर नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन के.बी तिलक ने किया। इस फिल्म की कहानी मूल रूप से बंगाली उपन्यास बिंदुर छेले पर आधारित है। यह फिल्म 1969 और 1971 के बीच राजेश खन्ना की लगातार 17 हिट फिल्मों में से एक है। अगर आप इस फिल्म को एक बार फिर से देखना चाहते हैं तो यह अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।

हाथी मेरे साथी (haathi mere saathi)

राजेश खन्ना की फिल्म हाथी मेरे साथी साल 1971 में रिलीज हुई थी, जिसमें राजेश खन्ना के साथ तनुजा नजर आई थी। यह उस साल की सबसे बड़ी हिट मूवी में से एक थी। उस दौर में सिर्फ बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चे भी इस फिल्म को देखना काफी पसंद करते थे। एम ए थिरुमुघम के निर्देशन में बनी इस फिल्म को राजेश खन्ना के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। यह फिल्म राजू नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चार हाथियों के साथ रहता है। आप इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- इन 7 बॉलीवुड स्टार्स ने एक साथ काम करने से कर दिया था मना, ये थी दुश्मनी की वजह

कटी पतंग (Kati Patang)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rajesh khanna (@90s_hindi_songs)

साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म कटी पतंग में राजेश खन्ना के साथ आशा पारेख नजर आई थी। इस बॉलीवुड म्यूजिकल ड्रामा हिंदी फिल्म का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया। इस फिल्म को फैन्स ने ढेर सारा प्यार दिया था। इस फिल्म की कहानी ही नहीं, बल्कि गाने भी बहुत अधिक फेमस हुए थे। ये शाम मस्तानी और प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है जैसे सुपरहिट ट्रैक लोग आज भी गुनगुनाते हैं। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। (क्यों रीगल सिनेमा से उल्टे पैर भागे था ये एक्टर)

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- instagram

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।