New OTT Release List of This Week (23 to 29 june 2025): ओटीटी के दीवानों का सबसे फेवरेट दिन आ चुका है। ओटीटी पर मूवीज और सीरीज का इंतजार करने वालों को सोमवार को फ्रेश स्ट्रीमिंग लिस्ट देखने का बहुत शौक होता है। अगर आप भी जानने के लिए बेताब हैं, तो बता दें इस हफ्ते ओटीटी पर आपके लिए काफी कुछ है। इस हफ्ते ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे जिओहॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव पर कई शानदार और तहलका मचाने वाली फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस हफ्ते सभी की ऑल टाइम फेवरेट पंचायत का भी सीजन 4 आने वाले है। वहीं स्क्विड गेम सीजन 3 भी इसी हफ्ते दस्तक देगा। आइए जानें, इस हफ्ते (23 से 29 जून 2025) कौन-कौन सी सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं?
Movie/Web Series |
Streaming Platform |
Release Date |
पंचायत सीजन 4 | प्राइम वीडियो | 24 जून 2025 |
मिस्ट्री | जियो हॉटस्टार | 27 जून 2025 |
स्क्विड गेम 3 | नेटफ्लिक्स | 27 जून 2025 |
रेड 2 | नेटफ्लिक्स | 27 जून 2025 |
आयरनहार्ट | जियो हॉटस्टार | 24 जून 2025 |
पंचायत सीजन 4 (Panchayat Season 4)
इस हफ्ते पॉपुलर सीरीज पंचायत का सीजन 4 स्ट्रीम होने वाला है। इसको लेकर दर्शक बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बार पंचायत में चुनावी लहर दिखाई देगी। प्रधान और भूषण का गुट एक बार फिर आपस में भीड़ता नजर आएगा। नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार की एक्टिंग आपको फिर से गुदगुदाने के लिए तैयार है।
राम कपूर और मोना सिंह स्टारर मिस्ट्री भी इसी हफ्ते ओटीटी पर तहलका मचाने वाली है। इस सस्पेंस थ्रिलर सीरीज को देखने के बाद आपका पूरा हफ्ता शानदार बीतेगा। इसमें आपको सस्पेंस के साथ कॉमेडी का भी डोज मिलेगा। शिखा तलसानिया और क्षितिज दाते भी इस सीरीज में नजर आने वाले हैं।
पॉपुलर हिट सीरीज स्क्विड गेम 3 इस हफ्ते ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। खबरें हैं कि यह इसका आखिरी सीजन हो सकता है। इसके सभी सीजन अब तक दर्शकों को खूब पसंद आए हैं।
अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म रेड 2 थिएटर में अपना डंका बजाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। अगर आप भी इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो इसे ओटीटी पर जरूर देखें।
अगर आप रहस्यों से भरी हुई एक फिल्म देखने का मन बना रहे हैं, तो आपको इस हफ्ते ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली फिल्म आयरनहार्ट देखनी चाहिए। इसमें आपको जादू, रहस्य और बहुत कुछ मिलेगा। यह मिनी-सीरीज आपको काफी पसंद आने वाली है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।