herzindagi
salman khan slams isha malviya over her relationship

Bigg Boss 17 Written Update: वीकेंड का वार में सलमान ने Isha Malviya की लगाई क्लास, फैंस हुए नाराज

वीकेंड का वार के इस एपिसोड में सलमान ने घरवालों की जमकर फटकार लगाई है। इतना ही नहीं सलमान ने खोला ईशा मालवीय के लव ट्रायंगल की पोल।
Editorial
Updated:- 2023-11-04, 09:43 IST

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान वीकेंड के वार के इस एपिसोड में बिग बॉस में मौजूद कंटेस्टेंट्स की कलास लगाते नजर आ रहे थे। इस एपिसोड में बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता  एल्विश यादव और मनीषा रानी की भी एंट्री होती है।

3 नवंबर का दिन कुछ कंटेस्टेंट्स के लिए खास नहीं था। इस एपिसोड में सलमान खान ने समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार को डांट लगाई। वहीं सलमान ने ईशा मालवीय की लव स्टोरी के बारे में भी समको बताया। इसके अलावा उन्होंने खानजादी के बारे में भी काफी कुछ बोला।

ईशा मालवीय की लगाई क्लास

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

इन दिनों घर में अभिषेक, ईशा और समर्थ का लव ट्रायंगल चल रहा है। वहीं सलमान ईशा को कहते नजर आते है कि यह इंडस्ट्री काफी छोटी है। यहां कुछ छिपाने से भी नहीं छिपता है। एक साथ दो-दो लड़कों को घुमाना सहीं है। इसके लिए सलमान ईशा को काफी समझाते हुए भी नजर आते है। तीनों को सलमान ने कहा तुम तीनों टीवी पर अच्छे नहीं जा रहे हो। इतना ही नहीं सलमान ने ईशा से यह भी पूछा कि क्या समर्थ का एग्रेसिव होना आपके लिए चलता है। वहीं इसी बीच सलमान के समझाने के बाद अभिषेक कहते हैं कि मैं अब अकेला हूं, मुझें अब इस घर में इनकी जरूरत नहीं है।

खानजादी की सलमान ने लगाई क्लास

सलमान खान ने इस एपिसोड में खानजादी पर भी भरकते हुए नजर आए। आपको ऐसा क्यों लगता है कि आप अकेली हैं। यह कैसा गेम खेल रही हो आप, आप सभी से यह जाकर क्यों कहती है कि आप अकेली हो गई हो। हालांकि आपको देखकर तो यही लग रहा है कि आपको हमेशा किसी का साथ चाहिए ही होता है। फिर सलमान एक क्लिप दिखाते है। जहां अभिषेक को खानजादी गोद में उठाने की कोशिश करती हैं। ऐसे में उन्हें मन्नारा कहती हैं कि बाद में ये मत बोलना की उसने मोलेस्ट किया। जिस पर खानजादी को गुस्सा आ जाता है।

More For You

इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Written Update: ऐश्वर्या और अंकिता की हुई लड़ाई, समर्थ ने कहा नहीं करते ईशा से प्यार

मनीषा और एल्विश की हुई एंट्री

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वहीं वीकेंड का वार के इस एपिसोड में गेस्ट के तौर पर मनीषा और एल्विश ने एंट्री की। शो में मनीषा और एल्विश अपना नया म्यूजिक वीडियो प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। वहीं सलमान, मनीषा और एल्विश ने जमकर सेट पर मस्ती की।

इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Written Update: घरवालों पर क्यों भड़के बिग बॉस, सभी को दी सजा और विक्की के इन हरकतों को किया एक्सपोज

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - Instagram



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।