herzindagi
Bigg Boss  highlights

Bigg Boss 17 Written Update: घरवालों पर क्यों भड़के बिग बॉस, सभी को दी सजा और विक्की के इन हरकतों को किया एक्सपोज

बिग बॉस के घर में एक नवंबर का दिन कुछ खास था। घरवालों से बिग बॉस ने राशन टास्क करवाया जिसे सभी ने बिगाड़ दिया। यह देख बिग बॉस भड़क गए और सभी को सजा सुनाई। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-02, 12:14 IST

बिग बॉस के घर में अभी तक एक नॉमिनेशन हो चुका है। अभी तक घर में मौजूद 5 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। नॉमिनेशन राउंड के दौरान घरवालों के बीच काफी बहस और लड़ाई देखने को मिली। 1 नवंबर को घर में सीजन का पहला टास्क रखा गया। इस टास्क से घर में खूब बवाल हुआ, इतना भागम-भाग और बहस के बाद भी घरवाले इस टास्क को पूरा नहीं कर पाए। ये देख बिग बॉस भड़क जाते हैं और सभी को डाटने फटकारने लगते हैं। बिग बॉस बीच में ही गेम को रोक देते हैं, बिग बॉस के गुस्से को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस हफ्ते घरवालों को पूरा राशन न मिले। टास्क के अलावा घर में और भी बहुत कुछ हुआ है, तो चलिए जानते हैं, नए अपडेट्स...

खानजादी को मनाते दिखे अभिषेक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कैसे अभिषेक माफी के लिए खानजादी के पीछे घूमते हैं। दोनों के बीच अलग ही इक्वेशन देखने को मिल रही है, चर्चा है कि अभिषेक खानजादी को पसंद करने लगे हैं। खानजादी और अभिषेक के बीच जो कुछ भी चल रहा है, उसके बारे में घरवाले बात कर रहे हैं। इसके अलावा खानजादी अभिषेक कुमार से गले लगती है और कहती है कि अभिषेक की वह शहजादी है और अभिषेक उनके शहजादे। 

विक्की ने नील संग सुलझाया झगड़ा

Bigg Boss task

पिछले एपिसोड में विक्की और नील की बड़ी बहस देखने को मिली थी। जिसके बाद विक्की कल नील से मामला सुलझाते हुए दिखे। जिस पर नील विक्की से कहते हैं, वो कभी भी आगे शादी जैसी चीज को लेकर बात न छेड़े। बाकी उन्हें कोई परेशानी नहीं है। जिसके बाद विक्की नील से वादा करते हैं कि आगे लाइफ में कभी भी यह चीज उनकी तरफ से नहीं होगी (मुनव्वर फारुकी)।  

घर में हुआ राशन का बंटवारा

बिग बॉस ने सभी घरवालों को चौक में बुलाते हैं और ये अनाउंस करते हैं कि इस हफ्ते के राशन का बंटवारा किया जाएगा। बिग बॉस मकान नं दो के लोगों को काम देते हैं कि घर में रखे सभी खाने-पीने का सामान और राशन को स्टोर रूम में रखकर बिग बॉस को सौंप दें। आगे बिग बॉस घरवालों से कहते हैं, कि तीनों मकानों के बीच राशन के बंटवारे का काम उनका है लेकिन किसके हिस्से में क्या आता है यह घरवालों की क्षमता के ऊपर डिपेंड करता है।

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 17: विक्की जैन को फैंस क्यों कह रहे हैं Red Flag? जानने के लिए पढे़ं

घरवालों पर भड़के बिग बॉस 

Bigg Boss  nomination

घरवालों को बिग बॉस टास्क बताते हैं, जिसे सभी अनसुना कर इधर-उधर चले जाते हैं। यह देख बिग बॉस नाराज हो जाते हैं और घरवालों को फटकार लगाते हैं। सभी घरवाले बिग बॉस को सॉरी बोलते हैं और बिग बॉस सना को टास्क की संचालक बनाते हुए टास्क की शुरुआत करते हैं। टास्क शुरू होता है, लेकिन कोई भी टास्क ढंग से नहीं कर पाता है, जिससे सब गड़बड़ हो जाता है और बिग बॉस घरवालों पर भड़क जाते हैं। टास्क बीच में रोक दिया जाता है और सभी को फटकार लगाते हैं। गेम रोकने के बाद बिग बॉस कहते हैं, कि मकान नं एक और तीन को रोजाना बेसिक राशन मिलेगा और मकान नं दो के सदस्यों को जो उन्होंने कमाया है वह राशन। 

बिग बॉस ने विक्की को किया एक्सपोज

बिग बॉस नील को थेरपी देने के लिए रूम में बुलाते हैं और उनसे पूछते हैं, कि घर में क्या चल रहा है। तब नील सभी सिचुएशन को समझाते हैं। बिग बॉस नील को बताते हैं, घर में कुछ सदस्य ऐसे हैं, जिन्हें सबके साथ संबंध बनाने हैं और टास्क के बाद खुद क्रेडिट लेना है। बिग बॉस नील को बताते हैं कि मकान नं एक और दो में क्या अंतर है, कैसे मकान नं दो के लोग एकता के साथ रहते हैं और टास्क करते हैं। इसके अलावा बिग बॉस नील को यह भी बताते हैं कि इस शो में 4-5 लोग मिले हुए हैं और समझौता करके खेल रहे हैं, कि शो में हमें मिलजुल कर रहना है। विक्की (विक्की जैन) ने फिनाले तक जाने के लिए कुछ सीढ़ियां पहले से ही खरीद ली है, सीढ़ियां अपनी जगह बढ़िया खेल रही हैं ताकि विक्की फिनाले तक जाए। बाद में नील ऐश्वर्या को सब बताते हैं और समझाते हुए कहते हैं कि उन्हें कैसे खेलना है और घरवालों के साथ कैसा बर्ताव रखना है। 

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 17: अंकिता ने सुशांत संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस रात में...

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram, colours TV, Jio Cinema 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।