दिवाली के आसपास ज्यादातर लोग सोने-चांदी का समान खरीदते हैं क्योंकि इस टाइम पर सोने-चांदी के गहने खरीदना शुभ माना जाता है। ये एक ऐसी मार्केट है जहां सबसे ज्यादा चमकता हुआ सोना मिलता है। अगर आप भी बेहद चमकते हुए सोने के गहने पहनना चाहती हैं तो आपको इस मार्केट का रुख करना चाहिए।
हम यहां दुबई की गोल्ड मार्केट की बात कर रहे हैं जहां आपको चारों तरफ गोल्ड के गहने नजर आएंगे। तो चलिए आपको इस मार्केट की खासियत के बारे में बताते हैं। दुबई को बई खूबसूरत देशों में से एक माना जाता है। दुबई में मौजूद जगहें लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं, वहीं खासकर लोग दुबई की मशहूर मार्केट्स भी देखने के लिए आते है। यहां पर मौजूद गोल्ड मार्केट पूरे विश्व में मशहूर है। इसके अलावा भी दुबई में कई ऐसी मार्केट्स हैं जो टूरिस्स्ं को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।
अगर आप दुबई घूमने जाने का प्लान बना रही हैं तो इन मार्केट्स को घूमना ना भूले।
दुबई की गोल्ड मार्केट में आपको दुनिया के बेहतरीन सोने के गहनों के डिजाइन्स मिल जाएंगे। यहां के सोने की चमक देखकर आप हैरान हो जाएंगी। इतना चमकदार सोना आपको कहीं नहीं मिलेगा। दुबई में गोल्ड मार्केट के अलावा कई और ऐसी मार्केट्स हैं जहां पहुंचकर आप पैसे खर्च करने से खुद को रोक नहीं पाएंगी।
अगर आप उन महिलाओं में से हैं जिन्हें इत्र लगाने का शौक है तो आपको एक बार ही सही इस मार्केट में जरूर जाना चाहिए। इस मार्केट में एंट्री करते ही एक अलग सी महक आने लगती है। यहां के इत्र एक बार यूज़ करने के बाद आपको महंगे से महंगे परफ्यूम भी अच्छे नहीं लगेंगे।
ये सबसे बड़े शॉपिंग मॉल के रूप में मशहूर है। यहां कई ट्रेडिशनल अरब मार्केट हैं। यहां आपको मेकअप का सारा समान मिलेगा। अगर आप दुबई जाएं तो इस मॉल को घूमने जरूर जाएं।
सोने की ही नहीं बल्कि दुबई के मसालों वाले बाजार की भी विश्व में अलग पहचान है। अगर आप भी स्पाइसी खाने के लिए क्रेजी हैं तो यहां से मसाले खरीदें। यहां हर तरह के परंपरिक मसाले मिल जाएंगे। इसके अलावा आपको यहां ड्राई फ्रूट्स की भी कई क्वालिटी देखने को मिलेगी।
बर दुबई कपड़ा मार्केट के लिए काफी मशहूर है। यहां पर सिल्क,कॉटन,पाकिस्तानी नैट कई बहतरीन कपड़े आपको देखने को मिलेंगे जिन्हें आप देखते ही खरीदना चाहेंगी।
आप जब भी दुबई घूमने के लिए जाएं तो इन मार्केट्स को घूमना ना भूलें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।