How FASTag 200 Trip Count with Pass: एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। क्योंकि, केंद्र सरकार 15 अगस्त 2025 से एक नया टोल पास नियम लागू करने जा रही है, जिसमें 3,000 रुपये में सालाना फास्टैग पास मिलेगा। इस पास के जरिए आप 200 ट्रिप तक पूरे देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर कर सकेंगे। यह पास केवल प्राइवेट गाड़ियों पर ही लागू होगा, जैसे कार, जीप, वैन जैसे वाहन। ऐसे में लंबे रूट पर सफर करने वाली महिलाएं या रोड ट्रिप पसंद करने वाली महिलाओं के मन में यह सवाल आ रहा है कि 200 ट्रिप का मतलब क्या है? 200 ट्रिप किस हिसाब से इस पास में गिने जाने वाले हैं। अगर आपके भी मन में यह सवाल आ रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 200 ट्रिप के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
200 ट्रिप का अर्थ 200 बार टोल से गुजरना है। अगर एक ट्रिप में 10 टोल आते हैं, तो इसे 10 ट्रिप माना जाएगा। उदाहरण के लिए आप दिल्ली से मुंबई जा रहे हैं और वापस इसी रूट से दिल्ली आ रहे हैं। ऐसे में मुंबई जाते हुए रास्ते में 8 टोल पड़े और वापस मुंबई से दिल्ली आते हुए भी 8 टोल पड़े। इस तरह 8+8 यानी 16 ट्रिप माने जाएंगे। अब 200-16 यानी 184 ट्रिप आपके पास बचे हैं। आप 184 बार और टोल से गुजर सकती हैं।
200 Trips Toll Pass Explained: सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह पास केवल 1 साल के लिए ही वैलिड होगा। एक साल में अगर आप 200 ट्रिप नहीं कर पाते हैं, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अगले साल में यह पैसे एड हो जाएंगे। आप एक साल में 200 ट्रिप पूरा करें या नहीं, अगले साल पास के लिए आपको फिर से अप्लाई करना होगा। इसलिए, यह पास उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं या जिन्हें साल में कई बार टोल से गुजरना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- 3000 हजार में टोल टैक्स पास...साल भर टेंशन फ्री गाड़ी चलाएंगी आप, जानें नई स्कीम के बारे में
जी हां, आप देश में कितनी भी लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, यह पास हर टोल पर काम करेगा। अगर आप लंबी दूरी जैसे दिल्ली से चेन्नई, दिल्ली से मुंबई या यूपी से मुंबई भी जा रहे हैं, तो भी आप इस पास का प्रयोग कर सकती हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को अब बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने की झंझट में नहीं पड़ना होगा। अब वह एक पास पास बनवाएंगे और पूरे साल कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। पहले जहां लोग दिल्ली से मुंबई जाने के लिए एक तरफ के 2000 रुपये तक टोल पर खर्च कर देते थे, वह अब पास बनाकर आराम से यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि इसके पहले फास्टैग रिचार्ज को लेकर नए नियम लाए गए थे, लेकिन अब यात्रियों के लिए नई पास की सुविधा दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें:IRCTC से ऐसे करें ट्रेन का पूरा कोच बुक, जानें कितने रुपये देने होंगे?
अगर 200 ट्रिप पूरा हो जाता है, तो आपको टोल फीस के हिसाब से फिर से फास्टैग रिचार्ज करके यात्रा करना होगा। एक साल में 2 बार आप टोल पास बनवा सकते हैं या नहीं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन 1 साल में पहले ही 200 ट्रिप पूरा कर लिया है, तो आपको फास्टैग रिचार्ज करके यात्रा करना होगा। फास्टैग पास रिचार्ज के लिए नई सुविधा भी लाई जाएगी, जिससे यात्रियों को पास प्राप्त करने में परेशानी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- Toll Tax New Rule: FASTag को बार-बार रिचार्ज करने के झंझट से बच सकते हैं आप, जानें क्या नया नियम ला रही है सरकार
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।