herzindagi
weak people should not travel this mountain places during winter

Travel Safety Tips: सर्दियों में पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान, तो कमजोर दिल वाले यहां न जाएं

ऊंचाई पर ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो स्ट्रोक या हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। अगर आप ऊंचाई से बहुत ज्यादा डरते हैं, तो फिर आपको कुछ लोकेशन पर जानें से बचना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-01-07, 10:43 IST

सर्दियों में पहाड़ों की बर्फीली सुंदरता और ठंड का आनंद लेने के लिए लोग पहाड़ों पर घूमने जाते हैं। लेकिन कई लोगों को ऊंचाई से डर लगता है। इसी वजह से जब वह किसी कार या बस से पहाड़ी सड़कों पर ट्रैवल कर रहे होते हैं, तो घुमावदार सड़कें, डर के कारण उनकी धड़कनों का बढ़ा देती है। वह अपना ध्यान ऊंचाई के बारे में सोचने से हटाने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। वृद्ध लोग, छोटे बच्चे, या जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें अधिक ठंड और ऊंचाई की वजह से सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां कमजोर दिल वाले लोगों को जाने से बचना चाहिए।

लेह-लद्दाख

weak people should not travel this mountain places during winter1

अगर आप सेहत से कमजोर है और बीमार रहते हैं, तो सर्दियों में लेह-लद्दाख जाने से आपको बचना चाहिए। क्योंकि यहां आपको अधिक ठंड और बर्फ गिरने की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। यहां की ऊंचाई लगभग अधिक होने की वजह से अक्सर लोगों को ऑक्सीजन अपने साथ लेकर जाना पड़ता है। यह क्षेत्र अत्यधिक ठंडा है और यहाँ तक पहुंचने के लिए कठिन सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC दिसंबर में लेकर जा रहा है कम बजट में पहाड़ों पर घुमाने, सीट खत्म होने से पहले आप भी बुक कर लें

स्पीति घाटी

weak people should not travel this mountain places during winter2

12500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, इससे आप समझ सकते हैं कि अधिक ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से कमजोर दिल वाले लोगों को कितनी ज्यादा दिक्कत हो सकती है। सर्दियों में स्पीति घाटी का तापमान -20°C या उससे भी कम हो जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, इसलिए हृदय रोगियों के लिए यह खतरनाक हो सकता है।

चंद्रताल झील

चंद्रताल झील

यह लगभग 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से कमजोर दिल वाले लोगों को परेशान कर सकती है। यहां पहुंचने के लिए कठिन ट्रेक करना पड़ता है। कई लोग शौक में इस यात्रा पर निकल जाते हैं, लेकिन रास्ते में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहाड़ों पर घूमने के आसान टिप्स आपकी यात्रा को आसान बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  पहाड़ों पर कहां मिलेगी कम भीड़, पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान करने से पहले जान लें

इन बातों का ध्यान रखें

अगर फिर भी आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो जाने से पहले अपनी शारीरिक स्थिति की जांच कराएं। धीरे-धीरे ऊंचाई पर जाएं और अपने शरीर को अनुकूल बनने का समय दें। ठंड से बचने के लिए अच्छे कपड़े पहनें। बहुत ऊंचाई और पहाड़ों के किनारों पर जाने से बचें। पहाड़ों पर घूमते समय जरूरी बातें ध्यान रखते हैं, तो यात्रा में परेशानी नहीं होगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।