देश विदेश की अनेक झलकियां लेकर इंटरनेशनल ट्रेड फेयर वापिस आ गया है। 27 नवंबर तक चलने वाले इस फेयर को 18 नवंबर से आम लोगों के लिए खोला गया है। इस साल ट्रेड फेयर का पार्टनर स्टेट बना है झारखंड। अगर आप painting की शौकीन हैं तो आप यहां से खरीद सकती हैं। यहां आपको आदिवासी रंगों में रंगी painting के साथ ही मधुबनी painting भी मिलेगी।
झारखंड ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश भी बनारसी साड़ियों के साथ कन्नौज की इत्र की खुशबू बिखेरने के लिए तैयार है। यूपी के बाद गुजरात से लेकर असम, हैदराबाद, मेघालय आदि कई स्टॉल्स में भी ऐसा बहुत कुछ है जो आपको आपनी तरफ attract करेगा। इस बार पार्टनर देश वियतनाम, फोकस देश किर्गिस्तान और पार्टनर राज्य झारखंड है। इंडोनेशिया, इराक, ब्रिटेन, थाइलैंड, यूएई, चीन, तुर्की, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका आदि समेत कई बड़े देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
देशी स्टॉल्स के साथ-साथ आप यहां 27 विदेशी स्टॉल्स का भी लुफ्त उठा सकती हैं। ट्रेड फेयर की खास बात यही है कि आप यहां एक ही जगह से विभिन्न राज्यों और विभिन्न देशों का फेमस सामान खरीद सकती हैं।
अगर विभिन्न राज्यों की मशहूर चीजें खरीदने की बात की जाए तो शायद वो चीजें आपको इंडिया की किसी ना किसी मार्केट या फिर जगह पर एक साथ मिल सकती हैं लेकिन अलग-अलग देशों की मशहूर चीजें एक साथ मिलना कोई छोटी बात नहीं।
चलिए हम आपको बताते हैं प्रगति मैदान में चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में कौन से देश की ऐसी कौन सी चीजें हैं जो आपको जरूर खरीदनी चाहिए और वैसे भी इसके लिए हजारों रुपये की एयर टिकट भी खरीदने की जरूरत नहीं है।
Image Courtesy: Pinterest
तुर्की की ये चीज बनी टूरिस्ट की पसंद
ट्रेड फेयर शुरू होने के बाद से ही हॉल नंबर 18 के विदेशी स्टॉल्स लोगों की पहली पसंद बने। 2000 से लेकर 50,000 तक की कीमत वाले तुर्की के लैंप लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आप बिना तुर्की जाए वहां के सुन्दर लैंप ट्रेड फेयर में 2000 तक में खरीद सकती हैं।
Read More: मेट्रो के किराए में मिलेगा 20% का डिस्काउंट, बस समझनी होगी 1 सेकंड की अहमियत
किर्गिस्तान और तुर्की की इस चीज ने बनाया लड़कियों को दीवाना
जैसा कि हमने बताया कि हॉल नंबर 18 के विदेशी स्टॉल्स लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहे हैं। तुर्की की कलपक टोपी लड़कियों को बहुत पसंद आ रही है। यह टोपी तुर्की की पहचान है। तुर्की के स्टॉल पर कई लड़कियां इसे पहने हुए भी नजर आईं। इसके अलावा वियतनाम की लकड़ी से बनी टोपी भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। छतरीनुमा इस टोपी को 300 से 500 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Image Courtesy: Pxhere
अफगान-ईरान की ये चीज टूरिस्ट को आ रही है पसंद
अफगान और ईरान के सूखे मेवे लोगों को खूब ललचा रहे हैं। दोनों देशों के सूखे मेवे लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं। अंजीर के अलावा यहां के बदाम, अखरोट, पिस्ता को लोग पसंद कर रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए इनके एक किलोग्राम से लेकर 110 ग्राम तक के पैक बनाए गए हैं।
बर्मा की इस लकड़ी की दीवानी है दुनिया
ट्रेड फेयर में ऐसा बहुत सा हस्तशिल्प सामान है जो सागौन लकड़ी का बना हुआ है। ये लकड़ी कहीं सागौन तो कहीं टीकवुड पुकारी जाती है। ये वो लकड़ी है जिसे इमारती लकड़ियों का राजा कहा जाता है। इसका पेड़ बहुत लंबा होता है जो लगभग 10-14 सालों में अच्छी देखभाल से तैयार हो जाता है। इसकी लकड़ी इतनी टिकाऊ होती है कि न तो आसानी से बारिश में खराब होती है और न धूप में। भारत के त्रावनकोर, कोच्चि, मद्रास, मैसूर, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के जंगलों का अच्छा वाला सागौन अधिकतर बाहर चला जाता है। पहले बर्मा का काफी सागौन भारत आता था पर अब मुनाफे के लिए बर्मा का सागौन भी थाईलैंड की तरह वेस्टर्न देशों को चला जाता है। ट्रेड फेयर में आपको सागौन लकड़ी का बना हुआ सामान मिल रहा है जिसे लोग बर्मा या फिर इंडिया के कुछ राज्यों से जाकर बहुत महंगा खरीदते हैं।
Image Courtesy: Pxhere
इटली और थाईलैंड की फेमस चीजें हैं यहां
ऐसा कहा जाता है कि इटली के जूतों को कौन नहीं पहनना चाहता है तो बस आपको ऐसा करने के लिए इटली जाने की जरूरत नहीं है। हॉल नंबर 18 में आपको इटली के जूते मिल जाएंगे। साथ ही आप थाइलैंड के trinkets की भी शॉपिंग कर सकती हैं।
Image Courtesy: Pxhere
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों