herzindagi
tips to keep in mind while hill station trip with sister

राखी पर छोटी बहन को पहाड़ों पर घुमाने लेकर जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

मानसून में पहाड़ों पर फिसलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा सुरक्षित और अच्छे रास्तों का चयन करें। क्योंकि इससे अगर आप किसी परेशानी में पड़ते हैं, तो आपको सहायता मिलने में मदद मिलेगी।   
Editorial
Updated:- 2024-08-07, 14:20 IST

राखी पर पहाड़ों पर छोटी बहन को लेकर जाना एक बेहद खास और यादगार अनुभव होगा। पहाड़ों की शांति और साफ वातावरण आपको मानसिक और शारीरिक रूप से खुश करेगा। यह अनुभव आपको और आपकी बहन के रिश्तों को और भी मजबूत बना देगा। अगर आप हमेशा अपने काम में बिजी रहते हैं, तो आपको इससे अच्छा मौका अपनी बहन के साथ रहने का नहीं मिलने वाला है।

इस समय हर किसी के मन में यह सवाल है कि क्या मानसून में पहाड़ों पर जाना सही होगा। अगर आप फिर भी घूमने का प्लान बनी ही रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आप बहन के साथ पहाड़ों पर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। 

लोकेशन 

hill

सबसे पहले जरूरी है कि आप किसी ऐसी लोकेशन का चुनाव करें, जो सेफ हो। आपको ज्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ों पर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसी जगहों पर आपको सहायता मिलने में परेशानी हो सकती है। मानसून के दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, फिसलन और सड़क बंद होने का खतरा बढ़ जाता है।  खासकर जब बारिश हो रही हो, तो लोकेशन पर पहुंचना मुश्किल हो जाती है। इसलिए आप कहीं दूर और अधिक ढलान वाली जगहों पर जाने से बचें।

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर IRCTC का खास टूर पैकेज, भाई-बहन इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने

 

शूटिंग टिप्स

carefree

अगर आप दोनों ही फोटोग्राफी या वीडियो ग्राफी का शौक रखते हैं, तो भी आपको  पहाड़ों के किनारों पर जाकर वीडियो नहीं बनाना चाहिए। अगर आप स्कूटी से यात्रा कर रहे है, तो शूटिंग पर फोकस न करें। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, हर किसी को इसलिए घूमना है क्योंकि उन्हें अच्छी तस्वीरें और वीडियो बनाने का मौका मिले। लेकिन आप ऐसा न करें। इसके अलावा आपको जानना चाहिए कि देश के कौन से हिल स्टेशन सुरक्षित नहीं है।

स्वास्थ्य और सुविधा

आप अपने साथ में जरूरी दवा लेकर जाएं। इससे आपको छोटी-मोटी परेशानी होने पर चिंता नहीं होगी। अपनी छोटी बहन के लिए, बुखार, पेट खराब और चोट लगने पर पट्टी और बैंडेज जैसी नॉर्मल चीजें आपको अपने साथ में रखना चाहिए। इससे कोई भी परेशानी होने पर आप तुरंत उसका इलाज कर पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- दूधसागर वॉटरफॉल से जुड़े इन अमेजिंग फैक्ट्स को जान लें आप भी

जरूरी सामान

bag pack

सबसे खास बात यह है कि आप जरूरी कपड़े साथ में लेकर जाएं। क्योंकि बारिश की वजह से कपड़े गीले हो सकते हैं। इसके अलावा अच्छे जूते और मोटे कपड़े साथ लेकर जाना न भूलें। आपको एक्स्ट्रा मोजे और खाने-पीने की चीजें बैग में रखनी चाहिए। क्योंकि हो सकता है कि आप किसी ऐसी जगह फंस जाए, जहां आपको खाने को कुछ न मिल पाए। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।