herzindagi
taj mahotsav  date  ticket price

Taj Mahotsav 2024: आगरा में हो रहे ताज महोत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो जानें टिकट कीमत से लेकर सब कुछ

यह सांस्कृतिक महोत्सव भारत के विभिन्न हिस्सों के कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए साल 1992 में शुरू किया गया था।  
Editorial
Updated:- 2024-02-19, 12:50 IST

32वें ताज महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। यह महोत्सव 17 फरवरी से शुरू हुआ है और 27 फरवरी तक चलने वाला है। ताज महोत्सव की थीम इस बार “संस्कृति और समृद्धि” रखी गई है।

ताज महोत्सव एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जिसमें आपको बालीवुड नाइट, कवि सम्मेलन, नाट्य महोत्सव, हाट एयर बैलून राइड, ताज कार रैली, भजन, गजल और कामेडी जैसी कई चीजों का मजा उठाने का मौका मिलेगा। 17 फरवरी को इस महोत्सव की शुरुआत मशहूर सिंगर जावेद अली के जोरदार परफॉर्मेंस से हुई। उनके एक के बाद एक गानों को सुनकर जनता का जोश वाकई देखने वाला था। 

इसके अलावा इस महोत्सव में 17 फरवरी से 27 फरवरी तक करीब 400 कारीगर अपनी लकड़ी का काम और पत्थर की नक्काशी जैसे मन मोहने वाली चीजों का प्रदर्शन करेंगे। 

कहां आयोजित हो रहा है ताज महोत्सव

taj mahotsav

यह महोत्सव 17 से 27 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महल के पूर्वी गेट के पास शिल्पग्राम में आयोजित किया गया है। (आगरा फोर्ट से जुड़ी ये 7 दिलचस्प बातें)

इसे भी पढ़ें- ‘ताज’ ही नहीं आगरा की ये जगहें भी बना देंगी आपको दीवाना

 

ताज महोत्सव एंट्री टिकट प्राइस

Taj Mahotsav closing date

वयस्कों के लिए एंट्री फीस 50 रुपये प्रति व्यक्ति है। 3 साल तक के बच्चों को कोई फीस नहीं देनी होगी। इसके अलावा अगर स्कूल यूनिफॉर्म में आए 50 स्टूडेंट्स को कुल 700 रुपये देने होंगे।  बच्चों के साथ आने वाले 2 शिक्षकों के लिए एंट्री फीस माफ है। 

इसे भी पढ़ें-ताजमहल तो कई बार देखा होगा आपने, अब जानिए इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

 

ताज महोत्सव में क्या होगा खास

Taj Mahotsav closing date

कला और शिल्प- महोत्सव में  देश के विभिन्न हिस्सों में 400 से अधिक प्रसिद्ध कारीगर अपनी कारीगरी का प्रदर्शन करेंगे। इसमें लकड़ी और पत्थर की नक्काशी, बांस और कश्मीर से पेपर मैश की बनी हुई चीजें देखने का मौका मिलेगा। (आगरा में हैं शाहजहां की ये खूबसूरत इमारतें)

सांस्कृतिक कार्यक्रम- महोत्सव में बड़े-बड़े कलाकार प्रदर्शन के लिए आएंगे। कला और शिल्प के अलावा कई शास्त्रीय-लोक संगीत और नृत्य देखने का मौका मिलेगा। 

टेस्टी फूड स्टॉल और मेला-  यहां पर्यटकों को पारंपरिक खाद्य पदार्थों को जानने और खाने का मौका मिलेगा। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।