IRCTC Sri Lanka Tour Package: दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर में स्थित श्रीलंका एक खूबसूरत और प्रमुख देश है। श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश भी है।
हिन्द महासागर में स्थित श्रीलंका एक ऐसा देश है, जो अपनी खूबसूरती और संस्कृति से हर साल हजारों विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। श्रीलंका में अन्य देशों के अलावा भारत के भी कई लोग घूमने के लिए जाते रहते हैं।
भारत से श्रीलंका घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पैसा देखते हैं। पर्यटक को जब लगता है कि श्रीलंका घूमने में अधिक खर्च होने वाला है, तब कई लोग घूमने के लिए नहीं जाते हैं।
अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि श्रीलंका घूमने के लिए अधिक खर्च लगेगा, तो अब आपके सपने को पूरा करने के लिए IRCTC एक शानदार और सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है, जिसके तहत आप 6 रात और 7 दिन घूमने का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
श्रीलंका की ट्रिप पर जाने से पहले आपको यह बता दें कि जिस टूर पैकेज के माध्यम से आप श्रीलंका घूमने वाले है उसका नाम 'श्री रामायण एक्स-मुंबई' है।
श्री रामायण एक्स-मुंबई टूर पैकेज के माध्यम से आप सिर्फ श्रीलंका घूमने का सपना ही नहीं, बल्कि श्रीलंका की खूबसूरती, संस्कृति और हसीन लाइफस्टाइल को करीब से देखने का सपना पूरा कर सकते हैं। श्रीलंका के किनारे-किनारे स्थित असंख्य समुद्री तट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: साउथ कोरिया घूमने वालों के लिए IRCTC का 7N/8D का सस्ता टूर पैकेज आ गया, अभी बुक कर लें टिकट
आपको बता दें कि श्री रामायण एक्स-मुंबई टूर पैकेज के लिए जो फ्लाइट उड़ान भरेगी उसका नंबर UL 142 है और जो फ्लाइट वापसी से लिए उड़ान भरेगी उका नंबर UL 143 है। यह फ्लाइट देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से श्रीलंका के लिए उड़ान भरेगी।
इसे भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर नहीं होगा आपका ट्रॉली बैग मिसप्लेस, जाने से पहले कर लें ये 3 काम
श्री रामायण एक्स-मुंबई टूर को आप irctc.tourism.com की वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपको टूर पैकेज के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो आप 8287931886 नंबर पर कॉल और मैसेज कर सकते हैं। इसके अलावा, Email id- [email protected] से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।