पितृ पक्ष को हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। पितृपक्ष के दौरान परिवार वाले अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करते हैं। इस दौरान हर साल की तरह इस साल भी पितृपक्ष मेला लगने वाला है। पितृपक्ष मेला 6 सितंबर से 12 सितंबर तक बिहार के गया में आयोजित होगा। इस दौरान देश-विदेश से श्रद्धालु इस मेले में सम्मिलित होंगे और अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान करेंगे।
जानकारी के मुताबिक हर साल की तरह इस साल भी पितृ पक्ष मेले की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। गया कि प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 43 जोन में बंटा है। हर क्षेत्र में साफ सफाई, बिजली, पानी जैसी व्यवस्था की गई है। यही नहीं इन क्षेत्रों में अलग-अलग जगह अधिकारियों को भी ड्यूटी लगाई है।
गया में कुछ लोग बाहर से आने वाले लोगों के लिए अपने घर के कमरे और धर्मशाला भी दे रहे हैं, ताकि तीर्थ यात्रियों को कोई समस्या ना हो। जानकारी मिली है, कि अभी तक कुल 134 घर और 525 धर्मशाला के आवेदन सरकार तक पहुंच गए हैं। सरकार इन्हें लाइसेंस देने से पहले कड़ी जांच करेगी। उसके बाद आम जनता इन धर्मशाला और घरों में रह सकती है।
यही नहीं गया के विष्णुपद मंदिर के पास एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जो 24 घंटे खुला रहेगा। इस कंट्रोल रूम से सभी तीर्थ यात्री जानकारी और सुविधाएं हासिल कर सकते हैं। यही नहीं सरकार की तरफ से कुछ नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर आप जानकारी ले सकते हैं। इन 9266628168 और 06312222500 पर संपर्क कर सकते हैं।
जानकारी है, कि गया जिला प्रशासन द्वारा टेंट सिटी का निर्माण भी किया गया है, जिसमें बाहर से आने वाले तीर्थ यात्री ठहर सकते हैं। यह टेंट सिटी गया के गांधी मैदान में बनाई गई है। यहां शौचालय, स्नानग्रह, पेयजल जैसी कई सुविधा भी सरकार देने को तैयार है। हालांकि यह सभी जानकारी सूत्रों से मिली है, हरजिन्दगी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
इसे जरूर पढ़ें - सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में मिलाएं काले तिल, मिलेंगे अनगिनत फायदे
Image Credit - jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।