herzindagi
north east india travel tips

नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान है तो इन जरूरी ट्रैवल टिप्स को फॉलो करें, सफर यादगार होगा

North East India Travel Guide: अगर आप भी आने वाले समय में नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर ट्रिप पर निकलने से पहले इन टिप्स को जरूर फॉलो कर लेना चाहिए। आपका सफर यादगार होगा।
Editorial
Updated:- 2023-07-18, 13:51 IST

North East Travel Guide In Hindi: उत्तर भारत, दक्षिण भारत और पश्चिम भारत की तरह नॉर्थ ईस्ट देश का एक ऐसा हिस्सा है जहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। 

नॉर्थ ईस्ट में मौजूद अद्भुत और खूबसूरत घाटियां, मनमोहक झरने, हसीन तालाब और प्राकृतिक खूबसूरती देशी और विदेशी पर्यटकों को आने पर मजबूर कर देती हैं। इसलिए यहां सालों भर सलानी पहुंचते रहते हैं।

कोई पर्यटक जब पहली बार नॉर्थ ईस्ट की यात्रा पर निकलते हैं उन्हें काफी परेशानियों का सामना करता है, क्योंकि नॉर्थ ईस्ट का परिवेश अन्य हिस्सों से अलग होता है।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके नॉर्थ ईस्ट की यात्रा को आप यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं।

मौसम का ध्यान रखें 

north east trip guide for beginners

नॉर्थ ईस्ट भारत का एक ऐसा हिस्सा है जहां का मौसम एकदम सुहावना होता है। जुलाई से लेकर अगस्त के बीच में मणिपुर,असम, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों में बारिश होती रहती है। कई राज्यों में पहाड़ और सड़के बादलों से ढक जाते हैं। नॉर्थ ईस्ट में उत्तर भारत की तरह अधिक गर्मी नहीं पड़ती है।     

ऐसे में अगर आप मौसम के अनुसार ढलना पसंद करते, तो फिर नॉर्थ के ईस्ट कई राज्य और शहर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। मौसम के अनुसार से कपड़े पैक करें। सर्दियों में किसी-किसी भारी बर्फबारी भी होती है।

इसे भी पढ़ें: मानसून वेकेशन पर जाने से पहले इन चीजों को बैग में पैक करना न भूलें, सफर रहेगा सुरक्षित

खानपान का ध्यान रखना होगा  

नॉर्थ ईस्ट घूमने जाने पहले आपको यहां के खान-पान विशेष ध्यान रखना चाहिए। नॉर्थ ईस्ट का भोजन भारत के अन्य हिस्सों से बिल्कुल अलग होता है। इसलिए कई लोग नॉर्थ ईस्ट का भोजन पसंद नहीं करते हैं। अगर आपको नॉर्थ ईस्ट का स्थानीय भोजन पसंद नहीं हैं, तो फिर यात्रा से पहले ही यह तय कर लीजिए कि क्या खाना है और क्या नहीं खाना है। अगर आपको नॉर्थ ईस्ट का पारंपरिक भोजन पसंद हैं तो फिर आपको परेशान होने की जरूर नहीं है। (नॉर्थ ईस्ट में घूमने की जगहें

लोकल लोगों का स्वभाव होता है सही

north east trip guide for beginners in hindi 

अगर आपको लगता है कि स्थानीय लोग कैसे होंगे, तो आपको बता दें कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों का स्वभाव पर्यटकों के प्रति काफी अच्छा होता है। यात्रा के दौरान किसी जगह के बारे में जानना चाहते हैं तो बिना किसी संदेह के पूछ सकते हैं। यहां होने वाली पारंपरिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति आपके कुछ अधिक ही करीब आ रहा है तो उससे दूरी बना कर रखें।

 

इसे भी पढ़ें: ट्रैवलिंग के दौरान ठगी के नहीं होंगे शिकार, बस अपनाएं ये टिप्स

पहाड़ों पर चलने से लिए तैयार रहें   

north east trip planner   

यह हम सभी जानते हैं कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा नॉर्थ ईस्ट के लगभग हरराज्य पहाड़ों के बीच में मौजूद है। इसलिए यहां चलना मैदानी जगहों की तरह आसान नहीं होता है। 

ऐसे में अगर आप पहले ही पहाड़ों में चलने और घूमने का शौक रखते हैं, तो फिर सफर यादगार हो सकता है। नॉर्थ ईस्ट में कई जगह घूमने के लिए ट्रैकिंग भी करनी पड़ती है। 

 

इन टिप्स का भी ध्यान रखें 

  • नॉर्थ ईस्ट में घूमने के लिए आपको ट्रेन नहीं, बल्कि स्थानीय बस और टैक्सी से घूमना होगा।
  • भारत के अन्य राज्यों के मुकाबले यहां कुछ चीजें कीमती और कुछ सस्ती भी हो सकती हैं।
  • नॉर्थ ईस्ट में ठरहने के लिए होटल बहुत कम कीमत पर मिल जाते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
कौन सा पूर्वोत्तर राज्य सबसे सुंदर है?
मेघालय उत्तर-पूर्व भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है, जो पर्यटकों को विभिन्न प्रकार के दृश्यों को प्रदान करता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।