शादी के बाद कपल्स के लिए हनीमून के लिए लोकेशन का चुनाव करना मुश्किल होता है। क्योंकि वह किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां खर्चा भी कम आए और घूमने का मजा भी दोगुना हो। ऐसे में कम बजट वाली अच्छी जगह तलाश करना एक बड़ा काम है। साथ ही, हनीमून प्लान करते हुए उन्हें घूमने के लिए कैब, रहने के लिए होटल और लोकेशन पर जाने के लिए फ्लाइट या ट्रेन की टिकट जैसी सभी तैयारियां खुद करनी पड़ती है।
अब इन सभी तैयारियों में कुल कितना खर्चा आएगा, कपल इसका पूरा खर्चा निकाल नहीं पाते। इसलिए कई बार हनीमून पर किसी खास जगह घूमने जाना कपल को महंगा भी पड़ जाता है। लेकिन अब आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप भारतीय रेल के पैकेज के जरिए हनीमून पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
इसमें आपको अधिक खर्चे की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पैकेज में होटल से लेकर खाने तक की सभी तैयारियां भारतीय रेल की तरफ से की जाती है।
लद्दाख टूर पैकेज
भारत में हनीमून के लिए लद्दाख सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां की खूबसूरती आपके खूबसूरत रिश्तें में और भी ज्यादा प्यार भर देगी। फ्लाइट के जरिए आपको इस ट्रिप में यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- फ्लाइट समय- सुबह 7 बजे और सुबह 9:20 पर आप फ्लाइट बुक कर सकते हैं।(IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें)
- अगर आप अप्रैल और मई महीने में हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पैकेज के जरिए जा सकते हैं।
- 24, 27 अप्रैल और मई महीने में 4, 11, 18, 20 और 25 के लिए आप पैकेज बुक कर सकते हैं।
होटल
- लेह - होटल डिकलिंग/कैपिटल होटल
- नुब्रा - कोरा घाटी/मंत्र शिविर
- पैंगोंग - लुंबिनी कैंप/अल्पाइन ग्लो कैंप/कोरा कॉटेज
पहले दिन कहां घूमने का मिलेगा मौका
- दिल्ली से सुबह 07:00 बजे उड़ान भरने के बाद आप सुबह 08:40 बजे लेह हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
- यहां से आपको होटल ले जाया जाएगा। होटल के लिए कैब या बस आपको भारतीय रेल की तरफ से ही मिलेगी।
- पहले दिन आप आस-पास की मार्केट में घूमने जा सकते हैं और आराम कर सकते हैं। (दिल्ली से हो रही है IRCTC के इन पैकेज की शुरुआत)
दूसरा दिन
सुबह के नाश्ते के बाद आपको लेह-श्रीनगर राजमार्ग पर पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा। शांति स्तूप और लेह पैलेस का भ्रमण करने के बाद आप हॉल ऑफ फ़ेम (भारतीय सेना द्वारा विकसित एक संग्रहालय) और गुरुद्वारा पत्थर साहिब (भारतीय सेना द्वारा निर्मित और रखरखाव किया गया एक गुरुद्वारा) घूमने जा सकेंगे।
यहां तक के लिए आपको कैब या बस की सुविधा मिलेगी। इसके बाद आप मैग्नेटिक हिल, पवित्र सिंधु और जांस्कर नदियों के संगम और अलची मठ घूमने जाएंगे। इसके बाद आपको वापस होटल लाया जाएगा।
इसी तरह अगले 5 दिन आपको अलग-अलग जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
पैकेज फीस
दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 53,000 रुपये हैं। इस पैकेज में आपको कुल 6 रात और 7 दिनों तक लद्दाख घूमने का मौका मिलेगा।
इसमें घूमना-फिरना, खाना-पीना और होटल का खर्चा शामिल है। 6 दिनों तक आप इस पैकेज फीस में होटल में रह पाएंगे और घूम पाएंगे। दो लोगों के लिए कुल पैकेज फीस 105000 रुपये हैं।
पैकेज के लिए टिकट आप भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों