herzindagi
india first angriya luxury cruise

मुंबई से गोवा इस क्रूज में सफर करने के लिए आप लाखों रुपये खर्च करने को हो जाएंगी तैयार

मुंबई से गोवा इस क्रूज में सफर करने के लिए आप लाखों रुपये खर्च करने को तैयार हो जाएगी लेकिन आपको ये पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-23, 13:20 IST

मुंबई से गोवा इस क्रूज में सफर करने के लिए आप लाखों रुपये खर्च करने को तैयार हो जाएगी लेकिन आपको ये पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। टूरिस्ट्स के लिए मुंबई से गोवा के बीच शुरू हो रहा क्रूज एक नया आकर्षण बनने जा रहा है और इसका औपचारिक उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गकडकरी ने कर दिया। 

इस क्रूज़ में आप 24 अक्टूबर से सफर कर सकती हैं। इंडिया में पहली बार शुरू हुए इस क्रूज का नाम 'आंग्रिया' रखा गया है। ये नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नौसेनापति 'सरदार कान्होजी आंग्रे' के नाम पर रखा गया है जो अपनी नौसेना के जरिए भारत के पश्चिमी तटों को सुरक्षित रखने के लिए जाने जाते हैं। यह क्रूज 1997 में जापान में बनाया गया था। इससे पहले गोवा और मुंबई के बीच 1991 में क्रूज सर्विस शुरू की गई थी। उस समय दो जहाज कोंकण शक्ति और कोंकण सेवक मुंबई और गोवा के बीच सफर करते थे। दोनो शहरों के बीच सफर के लिए तब 24 घंटे लगते थे लेकिन अंग्रीया क्रूज से यह सफर केवल 15 घंटों में पूरा होगा।

तो चलिए जानते हैं कैसे इस क्रूज के जरिए आपका मुंबई से गोवा तक का सफर खूबसूरत और यादगार हो सकता है। 

india first angriya luxury cruise

Image Courtesy: @AngriyaCruises/Instagram

आंग्रिया क्रूज का किराया 

क्रूज की संचालक कंपनी आंग्रिया सी ईगल प्रा.लि. की कार्यकारी उपाध्यक्ष लीना कामत प्रभू के अनुसार इस सात मंजिला क्रूज में कुल 104 कमरे हैं। सबसे कम किराया डॉरमेटरी का करीब 6,500 रुपये और सबसे अधिक किराया एक जोड़े के कक्ष का 10,000 रुपया है। दोनों किराए खाने सहित एक तरफ के हैं। 

Read more: दिल्ली के आसपास हैं ये 4 खूबसूरत रिजॉर्ट्स, इन छुट्टियों में अपने पार्टनर के साथ बिताएं यहां एक शाम

बता दें कि दो साल पहले जापान से खरीदे गए इस जहाज को क्रूज सेवा के लायक बनाने में दो साल का समय लग गया। 20 साल पुराने इस जहाज को अभी 30 साल तक क्रूज के रूप में उपयोग किया जा सकता है। 

india first angriya luxury cruise

Image Courtesy: @AngriyaCruises/Instagram

आंग्रिया क्रूज़ की खासियत 

लीना कामत प्रभू के अनुसार क्रूज में अपना सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगा है। इसके कारण इसमें से निकलनेवाली गंदगी को समुद्र में जाने से रोका जा सकेगा। 

  • इस क्रूज़ में यात्रियों की सुरक्षा के भी अच्छे इंतजाम किए गए हैं लेकिन मुंबई और गोवा के बीच चलनेवाली क्रूज की फेरियां अच्छे समुद्री मौसम में ही चलेंगी। खराब मौसम में इसे स्थगित रखा जाएगा। पर्यटक इसकी बुकिंग वेबसाइट आंग्रियाक्रूजेज.कॉम पर जाकर सीधे या एजेंटों के जरिए भी करा सकते हैं। 
  • रेस्टोरेंट्स के अलावा इस क्रूज में 24 घंटे चलनेवाला कॉफी हाऊस और एक स्वीमिंग पूल भी है। 
  • क्रूज में 50 से 150 की क्षमता वाले ऐसे हॉल भी हैं जहां कोई पार्टी की जा सकती है। यह क्रूज सप्ताह में तीन दिन मुंबई से रवाना होगा और तीन दिन गोवा से। शाम करीब 4.30 बजे दोनों तरफ से रवाना होनेवाले क्रूज में एक तरफ की यात्रा में 15 घंटे लगेंगे। दोनो शहरों के बीच सफर के लिए तब 24 घंटे लगते थे लेकिन अंग्रीया क्रूज से यह सफर केवल 15 घंटों में पूरा होगा।

 

india first angriya luxury cruise

Image Courtesy: @AngriyaCruises/Instagram

आंग्रिया क्रूज़ पर की गई शादी

आंग्रिया के पहले दिन ही इस पर एक कपल ने अपने जीवन के सबसे अनोखे पल का जश्न मनाया। दरअसल क्रूज पर मौजूद एक कपल ने समंदर के बीचों-बीच शादी रचाई।

india first angriya luxury cruise

Image Courtesy: @AngriyaCruises/Instagram

इस दौरान उन्होंने क्रूज पर ही केक काटा और जश्न मनाया। इस मौके पर क्रूज कैप्टन इरविन सिकेरिया ने कहा, “हमें भी शादी का जश्न मनाने का पूरा हक है, बाद में वे कोर्ट में साक्ष्य पेश करेंगे कि उन्होंने समंदर में शादी रचाई है। मुझे इस बात की खुशी है कि भारत के पहले क्रूज पर ये चांस मिला।“ 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।