अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन के लिए हर कोई बेकरार है, लेकिन कम बजट की वजह से लोग यहां जाने का प्लान कैंसिल कर दे रहे हैं। अगर आप भी श्री राम के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो हम आपको कम बजट में ट्रिप प्लान करने के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप मात्र 5000 में दर्शन करके वापस आ जाएंगे। भले ही आप भारत में किसी भी जगह रहते हो, लेकिन कम बजट में इस ट्रिप को पूरा किया जा सकता है।
सस्ते में कैसे करें ट्रिप प्लान?
अगर आप कम बजट में अयोध्या जाना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि आप फ्लाइट से इस ट्रिप को प्लान न करें।
- अयोध्या जाने के लिए सबसे सस्ता तरीका है, ट्रेन के जरिए ट्रैवल करना। अगर 2 लोग साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आप स्लीपर कोच में टिकट बुक कर सकते हैं।
- अगर आप मुंबई, दिल्ली, जयपुर जैसे शहरों से ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो मात्र 300 से 400 रुपये में आपको स्लीपर कोच में टिकट मिल जाएगा। इस तरह दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आने-जाने का खर्चा 2200 से 2400 रुपये तक आएगा।
- अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो आप 3AC कोच में टिकट बुक करवा सकते हैं। इसका टिकट प्राइस 1000 से 1200 तक होता है। इस तरह आपके आने-जाने का टोटल खर्चा 2000 से 24000 रुपये तक आएगा।
रहने का खर्चा
- अयोध्या पहुंचने के बाद आपको रहने के लिए कम बजट में जगह की खोज करनी है। अगर आप दो लोग साथ में यात्रा कर रहे हैं, तो आप होटल भी बुक कर सकते हैं।
- कम बजट में होटल बुक करने के लिए आप ऑनलाइन वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। (राम मंदिर से जुड़ी ये जानकारी क्या जानते हैं आप?)
- अगर आप होटल जाकर कमरा बुक करते हैं, तो यह आपको महंगा पड़ सकता हैं, इसलिए कोशिश करें कि आप ऑनलाइन ही होटल बुक कर लें।
- 800 से 1000 रुपये में आपको ऑनलाइन होटल आसानी से मिल जाएंगे।
अयोध्या में फ्री खाना और रहना
अगर आप दोस्तों के साथ या अकेले ट्रैवल कर रहे हैं, तो आप अयोध्या में फ्री खाना और रहने की जगह खोज सकते हैं। अयोध्या में पंचवटी आश्रय स्थल है, जो टेंट सिटी में मुफ्त खाना और रहना प्रदान करता है। इसके अलावा आप यहां धर्मशाला में भी रहने जा सकते हैं। यहां रहना-खाना फ्री रहता है। (नागर शैली में तैयार हो रहा है अयोध्या का राम मंदिर)
इसे जरूर पढ़ें:भगवान राम और सीता से जुड़ी 10 जगहों की यात्रा कराएगी ‘रामायण एक्सप्रेस’
खाने का खर्चा
अगर आप होटल में रहने का प्लान बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि होटल से खाना बुक न करें। होटल में खाना आपको महंगा पड़ सकता है, इसलिए आप खाने के लिए होटल से बाहर ही जाएं। कम बजट में ट्रिप प्लान करने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। एक दिन का खाने का खर्चा आपका 1 हजार रुपये तक आएगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों