herzindagi
how to find lost things during maha kumbh stampede

महाकुंभ में भगदड़ के दौरान खो गया है जरूरी सामान, तो जानें कहां से मिल सकता है?

महाकुंभ में यूपी सरकार द्वारा कुछ ऐसी सुविधाएं की गई है, जहां खोया हुआ सामान आपको मिल सकता है। कई बार लोग किसी का सामान ऐसी जगह पर ही रख जाते हैं, ताकि कोई ढूंढने आए तो उन्हें वापस किया जा सके।
Editorial
Updated:- 2025-01-30, 14:36 IST

29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन हुए भगदड़ की वजह से कई लोगों ने अपनों को खो दिया। एक तरफ जहां लोगों की भगदड़ में दबने से मौत हो गई, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग अपने परिवार से बिछड़ गए। इस समय हजारों लोग अपनों की तलाश में इधर-उधर घूम रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग अपने जरूरी सामान की तलाश में है। भगदड़ की वजह से कई लोगों का बैग भीड़ में कहीं खो गया। बैग में उनके पैसे और जरूर सामान था और वह वापस अपने शहर जाने के लिए अपना सामान खोज रहे हैं। अगर आप भी बैग की तलाश में हैं, तो आपको खोया पाया केंद में जाकर पता करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

महाकुंभ में मिला है किसी का सामान तो कहां जमा करवाएं

how to find lost things during maha kumbh stampede

कई बार लोगों को किसी का सामान मिलता है, तो लोग उसे वहीं छोड़कर चले जाते हैं। अगर आपको कहीं किसी का जरूरी सामान गिरा हुआ मिलता है, तो आप उसे खोया-पाया केंद्र में जमा करवा सकते हैं। ऐसा करने से जिस साथी का सामान खोया है, उस तक सामान पहुंचाना आसान हो जाएगा। क्योंकि, लोग सामान गुम होने के बाद खोया-पाया केंद्र में मदद मांगने जाते हैं। इसके अलावा आप किसी को खोया हुआ पाते हैं, तो उन्हें खोया-पाया सेंटर तक पहुंचा दें। आपके ऐसा करने से उन्हें अपने परिवार से मिलने में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025 New Rules: महाकुंभ VIP पास रद्द..अब नहीं जाएंगी गाड़ियां, जानें भगदड़ के बाद यूपी सरकार ने मेला को लेकर क्या किए नए बदलाव

खोया-पाया केंद्र

महाकुंभ में कुल 10 खोया-पाया सेंटर बनाए गए हैं। देखा जा रहा है कि अगर कोई अपनों से बिछड़ जा रहा है, तो वह घंटों तक उनके इंतजार में एक जगह बैठे रहते हैं। इसलिए, अगर आपको कोई ऐसी शख्स दिख रहा है, तो उनकी मदद करें और उन्हें खोया-पाया सेंटर तक छोड़ आएं। इसके अलावा अगर आपका सामान खोया है, तो आप खोया-पाया सेंटर पर जाकर पूछ सकते हैं। क्योंकि मेला भी कुछ सामान खोता है, तो वह खोया-पाया सेंटर तक पहुंचाया जा रहा है।

इसके अलावा आप महाकुंभ में तैनात पुलिस से भी मदद मांग सकते हैं। अगर आपको खोया-पाया केंद्र नहीं मिल रहा है, तो आप पुलिस से बात करें।

इसे भी पढ़ें-Mahakumbh Mela Stampede: महाकुंभ में भगदड़ की खबर से घबराए यात्री, स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे लोग जान लें मेला में कब मिलेगी कम भीड़

लोगों से अपील

missing things

अगर आप महाकुंभ आ रहे हैं, तो पहले ही पूरी तैयारी के साथ आएं। आप जिसके साथ भी आ रहे हैं, उन्हें पहले ही खोया-पाया केंद्र की जानकारी दे दें। अगर बुजुर्गों या बच्चों के साथ हैं, तो उनको पेपर पर मोबाइल नंबर लिख कर दे दें। इससे अगर वह खो जाते हैं, तो वह किसी से फोन करने की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा अपनों को एक लोकेशन के बारे में बताएं और उन्हें खोया-पाया केंद्र की भी जानकारी दें। उन्हें समझाएं कि अगर वह गुम हो जाते हैं, तो किसी पुलिस या खोया-पाया केंद्र की सहायता लें। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।