भारत अपने मौसम के लिए काफी प्रसिद्ध है, खासकर गर्मियों के महीनों के दौरान जो मार्च से शुरू होकर सितंबर तक चलते हैं। मौसम के बावजूद, भारत के कई हिस्सों में पूरे दिन तापमान में बढ़ोतरी का अनुभव होता है। यह गर्म मौसम इन जगहों के मूल निवासियों के जीवन में कहर ढाता है। हालांकि, इन गर्म जगहों पर फिर भी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन आप जब भी गर्मियों में घूमने का प्लान बनाएं, तो जगहों के मौसम का खास ख्याल रखें। अपने भारत की ठंडी जगहों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम भारत के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां का मौसम गर्मियों में काफी गर्म रहता है।
यह शहर भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में स्थित है। यह लगभग 178 मीटर की ऊंचाई पर बसा भारत में सबसे अधिक तापमान वाली जगह है। यहां अब तक का सर्वाधिक तापमान 50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। लेकिन यहां देखने और घूमने के लिए बहुत कुछ है। इसके अलावा, यह शहर गर्मियों और सर्दियों दोनों में अत्यधिक तापमान को प्रदर्शित करता है। सर्दियों में यहां का तापमान लगभग 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।
रिकॉर्ड उच्च: 50ºC
औसत उच्च: 41 ºC
यह महाराष्ट्र राज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और इसे ऑरेंज सिटी के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि यह महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी है। यह भी भारत के गर्म स्थानों में शामिल है। यहां का उच्चतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहता है। यह बहुत खूबसूरत शहर हैं जहां आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा। शहर में साल भर पर्यटकों की अच्छी आमद होती है। यहां आपको कई खूबसूरत झरने देखने को मिलेंगे लेकिन अधिक गर्मियों में यहां तापमान आधिक होता है। हालांकि लोग यहां फिर भी आते हैं लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आप नागपुर का ठीक से आनंद उठाएं तो आप यहां सामान्य तापमान में आने का प्लान बनाएं।
रिकॉर्ड उच्च: 48 ºC
औसत उच्च:040ºC (अप्रैल-जून)
विजयवाड़ा, प्राकृतिक सुंदरता और कई प्राचीन इमारतों, दार्शनिक स्थलों से भरा शहर है जो आन्ध्र प्रदेश में स्थित है। विजयवाड़ाको बेजवाड़ा के नाम से भी जाना जाता है। कावेरी नदी से घिरे इस शहर में दिन के समय तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ जाता है। यहां आपको भारत के कई तरह की वास्तुकला देखने को मिलेंगी। इसके अलावा, विजयवाड़ा शहर उन पर्यटकों के लिए बहुत खास है जिनकी इतिहास में गहरी रुचि है, जो आध्यात्मिक खोज में हैं और जो प्रकृतिक प्रेमी हैं उन लोगों को एक बार इस शहर की ज़रूर सैर करनी चाहिए। लेकिन कोशिश कीजिए कि आप यहां सितंबर के महीने में आएं।
रिकॉर्ड उच्च: 49 ºC
औसत उच्च: 45ºC (मई)
इसे ज़रूर पढ़ें-आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश की 10 सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहों के बारे में
राजधानी भारत के सबसे गर्म शहरों में से एक है। बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के थपेड़े से दिल्ली को भी नहीं बचाया जा सकता है। दिल्ली इतनी खूबसूरत है कि इसे देखने विश्व भर से पर्यटक आते हैं। यहां ना कई केवल ऐतिहासिक स्मारकों, मंदिरों, मस्जिदों और अन्य विशाल संरचनाओं का भ्रमण करते हुए पूरे 5 दिन आसानी से व्यतीत किए जा सकते हैं। दिल्ली में कई धार्मिक स्थलहैं, जहां हर धर्म के लोग जा सकते हैं। लेकिन आप यहां अधिक गर्मियों में ना आएं कोशिश कीजिए कि सर्दियों में दिल्ली की सैर करें।
रिकॉर्ड उच्च: 48
उच्च:47ºC (मई-जून)
आगरा में ताजमहल के अलावा शाहजहां द्वारा बनवाई गई कई ऐसी खूबसूरत इमारतें व स्मारकमौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती भी लोगों को काफी आकर्षित करती है। साल भर लोगों की भीड़ लगी रहती है लेकिन यहां अधिक गर्मियों में जाने से बचना चाहिए। क्योंकि गर्मियों में आगरा का उच्चतम तापमान लगभग 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता। चूंकि यहां पर्यटकों की संख्या काफी अधिक होती है, इसलिए वर्ष के गर्म महीनों के दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी बहुत सारी परेशानियां पैदा हो जाती हैं।
रिकॉर्ड उच्च: 49 ºC
औसत उच्च: 40ºC (अप्रैल-मई)
इसे ज़रूर पढ़ें-बिल्कुल विदेश की तरह लगती हैं भारत की ये 5 दिलचस्प जगहें, आप भी करें सैर
इन जगहों पर जब भी आप घूमने का प्लान बनाएं तो एक बार मौसम का ध्यान रखें। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Travel Websites andtrivago)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।