herzindagi
know natural wonders of india

प्राकृतिक भंडार की असीम खूबसूरती से भरपूर हैं भारत की ये जगहें

अगर आप भी प्राकृतिक चमत्कार और अजूबों से रूबरू होना चाहते हैं, तो भारत की इन अद्भुत जगहों पर ज़रूर पहुंचे।  
Editorial
Updated:- 2021-11-06, 15:19 IST

पूर्व भारत से लेकर पश्चिम भारत और उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जो खूबसूरती की असीम भंडार लिए बैठे हैं। इन जगहों में से कुछ जगहें किसी अद्भुत चमत्कार से भी कम नहीं है। भारत में प्रकृति द्वारा निर्मित चट्टानें, पहाड़ियां, गुफाएं, नदियां, झील, झरने आदि चीजें अनसुलझे और पेचीदा रहस्यों को प्रस्तुत करती हैं। ये प्राकृतिक अजूबे सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि, विश्व भर के देशों में सबसे लोकप्रिय गंतव्य स्थानों में से एक है, जो अपनी असाधारण विशष्टतायों के कारण दुनिया भारत में प्रसिद्ध है। आज इस लेख में हम आपको भारत में मौजूद ऐसी भी प्राकृतिक चमत्कार और खूबसूरती का भंडार लिए बैठे कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

लोकटक झील

loktak jhil natural wonders of india inside

दुनिया की एकमात्र ऐसी झील जो पानी पर तैरती हुई झील है। जी हां, आपने सही सुना, पूर्व भारत के इंफाल में लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद दुनिया की एकमात्र तैरती झील और सबसे बड़े ताजे पानी की झील है। इस झील की सबसे अद्भुत चीजों में शामिल है, छोटे-बड़े द्वीप जो तैरते हुए दिखाई देते हैं। ये झील विश्व भर में फ्लोटिंग द्वीप या फ्लोटिंग झील के नाम से भी जानी जाती है। आज भी ये झील दुनिया के लिए किसी चमत्कारी जगह से कम नहीं है।

इसे भी पढ़ें:पूर्वोत्तर भारत के ये खूबसूरत पहाड़ प्रकृति प्रेमियों के लिए हैं जन्नत

मैग्नेटिक हिल

natural wonders of india magnet hill inside

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है लद्दाख में मौजूद मैग्नेटिक हिल। यह भारत की एक ऐसी जगह है, जहां वाहन गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से अपने आप पहाड़ी की तरफ बढ़ने लगते हैं। जी हां, लद्दाख की ये चुमकीय पहाड़ी भारत के साथ-साथ समूचे विश्व के लिए प्राकृतिक चमत्कार और किसी अजूबे से कम नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैग्नेटिक हिल को ग्रेविटी हिल भी कहा जाता है और यह स्थान लद्दाख में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से भी एक है।

बैरन द्वीप

natural wonders of india bairen island inside

जी नहीं, सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी एक सक्रिय ज्वालामुखी है जिसे 'बैरन ज्वालामुखी' के नाम से जाना जाता है। बैरन ज्वालामुखी भारतीय उपमहाद्वीप में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी क्षेत्र है, जहां समय-समय पर ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते है। हालांकि, यह स्थान आम लोगों के लिए प्रतिबंधित एरिया है लेकिन, प्राकृतिक चमत्कार और अद्भुत अजूबों से कम भी नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैरन द्वीप पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-पूर्व में लगभग 135 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें:नीरा वैली: भूटान और पश्चिम बंगाल के करीब मौजूद एक बेहतरीन नेशनल पार्क

हाइड एंड सीक समुद्र तट

natural wonders of india odisha inside

कुदरत का बेमिसाल नमूना अगर आपको देखना है, तो फिर आपको एक बार ओडिशा ज़रूर पहुंचना चाहिए। ओडिशा के सबसे बेहतरीन समुद्र तटों में शामिल चांदीपुर समुद्र तट किसी अविश्वसनी अजूबों से कम नहीं है। जी हां, कहा जाता है कि यह एकमात्र ऐसा समुद्री तट है जो प्रतिदिन कुछ समय के लिए पूरा गायब हो जाता है। यक़ीनन यह दृश्य किसी को भी हैरान कर सकती है। कभी-कभी समुद्र की लहरें इतना फ़ैल जाती है कि चांदीपुर समुद्र तट गायब हो जाता है।

यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।