Gwalior To Vrindavan Holi Road Trip: आई रे होली..आई होली...! इस साल पूरे देश में 13 मार्च को छोटी और 14 मार्च को बड़ी होली का त्योहार मनाया जाएगा।
होली, भारत वासियों के लिए एक ऐसा त्योहार होता है जब देश के लगभग हर गली, चौक और चौराहे पर रंग और गुलाल ही गुलाल नजर आता है। इसलिए होली को कई जगह रंगों का त्योहार भी बोला जाता है।
देश में जब किसी शानदार और विश्व प्रसिद्ध जगह होली सेलिब्रेट करने की बात होती है, तो एक या दो लोग नहीं, बल्कि हजारों लोग सबसे पहले उत्तर प्रदेश के वृंदावन शहर का ही जिक्र करते हैं।
भगवान कृष्ण की नगरी के नाम से प्रसिद्ध वृंदावन में होली के मौके पर देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। होली के मौके पर वृंदावन में विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आप भी ग्वालियर में रहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको ग्वालियर से वृंदावन के लिए शानदार रोड ट्रिप बताने जा रहे हैं। रास्ते में आप कई शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
भगवान कृष्ण की नगरी यानी वृंदावन देश की एक ऐसी जगह है, जहां होली 1 सप्ताह पहले से ही शुरू हो जाती है। इसलिए आप वृंदावन में होली सेलिब्रेट करने कब पहुंच रहे हैं यह पहले से तय कर लेना बहुत जरूरी है। अगर आप गलत दिन पहुंचते हैं, तो होली का रंग फीका लग सकता है।
अगर आप ग्वालियर से वृंदावन के लिए होली का ट्रिप बना रहे हैं, तो 13 मार्च को सुबह-सुबह निकल सकते हैं, ताकि रोड ट्रिप में कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर करते हुए शाम तक वृंदावन पहुंच जाए। 13 मार्च की रात को वृंदावन में स्टे कर सकते हैं और अगले दिन 14 मार्च को शानदार तरीके से होली सेलिब्रेट कर सकते हैं।
ग्वालियर से वृंदावन रूट में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने से पहले आपको यह बता दें कि ग्वालियर से वृंदावन की दूरी करीब 185 किमी है। इस रोड ट्रिप के लिए आप ग्वालियर से ग्वालियर के लिए NH 44 पकड़ सकते हैं।
ग्वालियर से वृंदावन रोड ट्रिप में आप कई शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- मुरैना और धौलपुर के बाद आगरा और कृष्ण जन्मस्थली जैसी जगहों को एक्सप्लोर करते हुए वृंदावन पहुंच सकते हैं।
ग्वालियर से कुछ ही किमी की दूरी पर मौजूद धौलपुर, राजस्थान का एक ऐतिहासिक और खूबसूरत शहर माना जाता है, जिसे आप ग्वालियर से वृंदावन रोड ट्रिप के दौरान एक्सप्लोर कर सकते हैं। हालांकि, इस रोड ट्रिप में धौलपुर से पहले मुरैना को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
धौलपुर में आप ऐतिहासिक स्मारक, अभयारण्य और झील को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-धौलपुर सिटी पैलेस, शेरगढ़ किला, वन विहार अभयारण्य और तालाब-ए-शाही को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
ग्वालियर से वृंदावन रोड ट्रिप में मुरैना और धौलपुर को एक्सप्लोर करने के बाद आगरा जैसी शानदार और विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगह को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। आगरा, ग्वालियर से कुछ ही किमी की पर स्थित है।
आगरा, प्यार की निशानी यानी ताजमहल के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध माना जाता है। आगरा में ताजमहल को एक्सप्लोर करने के बाद आप आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, राम बाग और मेहताब बाग जैसी अन्य जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Women's Day 2025: विमेंस डे के मौके पर गर्ल गैंग हिमाचल के इन शानदार और सुरक्षित हिल स्टेशन को डेस्टिनेशन पॉइंट बनाएं
अगर आप ट्रिप में सभी जगहों को एक्सप्लोर करते हुए 3-4 बजे तक ग्वालियर से मथुरा पहुंच जाते हैं, तो वृंदावन पहुंचने से पहले कृष्ण जन्म स्थान जैसी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कृष्ण जन्म स्थान में आप कई मंदिरों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां होलिका दहन में भी शामिल हो सकते हैं।
13 मार्च की शाम तक कृष्ण जन्म स्थान को एक्सप्लोर करने के बाद 6-7 बजे तक वृंदावन पहुंच जाए और 13 की रात वृंदावन में स्टे कर सकते हैं। अगले दिन यानी 14 मार्च को वृंदावन में शानदार और यादगार अंदाज में होली सेलिब्रेट कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik,shutterstocks
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।