Best Flight Hacks For Female: यात्रा करने के कई माध्यम होते हैं, लेकिन जब किसी शहर या किसी देश में जल्दी से पहुंचना होता है, तो कई महिलाएं हवाई यात्रा करना भी पसंद करती हैं।
हवाई यात्रा में पैसे तो अधिक लगते हैं, लेकिन यात्री समय से पहले पहुंच जाता है। हवाई यात्रा का एक और फायदा यह है कि आकाश से धरती का नजारा बेहद कमाल का दिखाई देता है।
अगर आप भी हवाई यात्रा करना पसंद करती हैं, तो हवाई यात्रा से सम्बंधित कुछ बेहतरीन हैक्स और टिप्स जरूर जानती होंगी? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके हवाई यात्रा को और भी अधिक मजेदार बना सकती हैं।
हवाई यात्रा के दौरान कई महिलाओं को लगता है कि मन पसंदीदा सीट सेलेक्ट करने का ऑप्शन नहीं होता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक एयरलाइंस ने यह सुविधा महिलाओं के लिए लेकर आया है।
जी हां, हाल में ही इंडिगो ने महिलाओं को मन पसंदिता सीट सेलेक्ट करने की सुविधा का ऐलान किया है। ऐसे में अब महिलाएं इंडिगो फ्लाइट में अपनी पसंद की सीट बुक कर सकती हैं। आप चाहें तो खिड़की वाली सीट भी बुक कर सकती हैं। हालांकि, इसके लिए यात्री को पहले सीट बुक करनी होगी। इसके अलावा, आप इंडिगो टिकट काउंटर पर पसंदिता सीट बुक करने के बारे में बोल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Golden Chariot Train में सफर करने के बाद भूल जाएंगे फ्लाइट का सफर, जानें टिकट और सुविधाओं से लेकर सब कुछ
यह सभी लोग जानते हैं कि हवाई यात्रा में पैसे कुछ अधिक लगते हैं। इसलिए कई लोग ट्रेन या बस से यात्रा करना पसंद करते हैं। ट्रेन से यात्रा करने पर सीनियर सिटीजन महिला या पुरुष को तो छूट मिलती है, पर क्या आप जानते हैं कि हवाई यात्रा में भी सीनियर सिटीजन महिलाओं को छूट मिलती हैं।
जी हां, एक खबर में मुताबिक एयर इंडिया 60 साल व उससे अधिक उम्र के पुरुष और महिला यात्रियों को बेसिक किराए पर 25 प्रतिशत की छूट देती है। ऐसे में हवाई यात्रा के दौरान आप इस सुविधा का लाभ उठाकर बहुत कम पैसे में हवाई यात्रा का मजेदार लुत्फ उठा सकती हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा दिन होता है, जब विदेशों के साथ-साथ भारत में भी महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों को दर्शाने और उपलब्धियों के लिए पहचाना जाता है।
महिला दिवस के खास मौके पर महिलाओं के लिए कई चीजों में छूट भी दी जाती है। जी हां, भारत में कई कंपनियां महिला दिवस पर महिलाओं को टिकट में छूट देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गोएयर इस सुविधा का लाभ देते रहता है। इसके अलावा भी कई कंपनियां महिला दिवस टिकट में छूट देती हैं।
इसे भी पढ़ें: Varanasi Tourism: वाराणसी में ठहरने के लिए बेस्ट हैं ये सस्ते आश्रम, गेस्ट हाउस और धर्मशाला, किराया पान खाने के बराबर
भारत में दिव्यांगजनों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई एयरलाइंस विशेष प्रकार की सुविधा प्रदान करता है। अगर कोई दिव्यांग महिला हवाई सफर के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचती है, तो एयरपोर्ट की तरफ से व्हीलचेयर की सुविधा मिलती है।
दिव्यांग पैसेंजर को फ्लाइट में बैठने और फ्लाइट से उतारकर टैक्सी तक छोड़ने की सुविधा भी एयरलाइंस देती है। इसके लिए एयरलाइंस किसी भी तरीके का चार्ज नहीं ले सकता है। हालांकि, इस सभी सुविधाओं का लाभ तभी मिल सकता है, जब दिव्यांग महिला यात्री टिकट बुक करते समय देती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।