herzindagi
dancing earring designs for traditional look

Dancing Earring Designs: आपके लुक में चार चांद लगा देंगे डांस वाले ये इयररिंग्स डिजाइन

छोटी झुमकी डिजाइन पसंद करने वाले लोगों को इस तरह के इयररिंग्स पहनने चाहिए। यह कानों में हल्के भी लगते हैं और दिखने में सुंदर और यूनिक भी लगते हैं। आप अलग-अलग तरह के डिजाइन खरीद कर रख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 17:30 IST

कान की झुमकी पहनने का शौक रखती हैं, तो आपको कुछ अलग इयररिंग डिजाइन पहनना चाहिए। पिछले कुछ समय से डांसिंग इयरिंग बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इसकी खासियत यह है कि इसे आप हर तरह के ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आप जींस और कुर्ता पहन रही हैं, तो इस पर ये कान के इयररिंग और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। इसमें आपको अलग-अलग तरह के डांसिग झुमकी देखने को मिलेंगे। कपल डांसिंग इयरिंग भी मार्केट में मिलते हैं। इस तरह के डिजाइन हर किसी का ध्यान खींचते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग डिजाइन वाले इयररिंग डिजाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे।

डांडिया वाली डासिंग झुमकी

इसमें तरह-तरह के यूनीक डिजाइन आते हैं।  झुमकी के नीचे छोटे-छोटे पर्ल भी लगे होते हैं। ये पर्ल आपके कपड़ों के हिसाब से अलग-अलग रंग में मिल जाएंगे। यह झुमकी आपके चेहरे को पारंपरिक लुक देगी, इसलिए आप एथनिक कपड़ों के साथ इसे पहन सकती हैं। अगर आपने सिंपल कुर्ता भी पहना है, तो ये झुमकी उसे तुरंत 'फेस्टिव' बना देती हैं। जहां महिलाएं सब नॉर्मल राउंड या झूमर झुमके पहनते हैं, वहीं आपका यह कान का, सबका ध्यान खींचेगा। 

dancing earring designs for traditional look

image credit-  Generic/amazone

राउंड डांसिग झुमकी डिजाइन

अगर आपको झुमकी पहनने का शौक है, तो यह झुमकी में एक अलग टच देगा। सिल्वर या गोल्ड प्लेट में भी इस तरह का कान का आता है। आप अपने कपड़ों के हिसाब से डिजाइन का रंग चुन सकती हैं। इस इयररिंग की खासियत यह है कि इसमें नीचे मोतियां लगी है, जो आप अपने कपड़े के रंगों के हिसाब से चुनाव कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Chandi ki Payal Designs: 10 ग्राम चांदी में बनवाएं पायल के ये डिजाइन, डेली यूज में भी कैरी कर सकती हैं आप

dancing jhumki designs

image credit- Yellow Chimes Store/amazone

कथक डांसिग इयररिंग

एक हाथ ऊपर और एक हाथ कमर । इतना ही नहीं पैरों की थाप भी ऐसी रहेगी, जहां डांस किया जा रहा है। इस इयरिंग को पूरी तरह से नगों से कवर किया गया है। अगर किसी का ध्यान आपके कानों पर जाएगा, तो ऐसा लगेगा जैसे कोई छोटा सा कलाकार सच में कथक कर रहा हो।

image credit- Generic/amazone

 

इसे भी पढ़ें- Silver Bali Earrings For Women: डेली वियर में पहनने के लिए यहां देखें सिल्वर बाली के नए डिजाइंस, हर आउटफिट के साथ लगेंगे बेस्ट

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

main image credit- etsy/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।