कपल्स अक्सर अपने पार्टनर के साथ किसी लंबे ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन बजट कम होने की वजह से वह साल में केवल 1 से 2 बार ही कहीं दूर घूमने जा पाते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ लंबे ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिससे आप मात्र 10 हजार में ट्रिप पूरा कर सकते हैं। ट्रैकिंग पसंद करने वाले लोगों को ट्रिप प्लान करने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।
इंदौर के पास सबसे अच्छा हिल स्टेशन
अगर आप इंदौर से अपने पार्टनर के साथ ट्रेकिंग पर जा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपने आस-पास के शहरों में स्थित जगहों के बारे में सोचना चाहिए। कम बजट वालों के लिए यह जरूरी है कि वह 300 से 400 किमी की दूरी वाली जगहों पर ही घूमने जाएं। इससे 2 से 3 दिनों के ट्रिप पर उनका खर्चा ज्यादा नहीं आता।
तोरणमाल, पचमढ़ी, इगतपुरी, भंडारदरा, सूर्यमल जैसी जगहों पर जा सकते हैं। इन जगहों की इंदौरा से दूरी 300 किमी से 400 किमी तक है। इसके अलावा अगर आप और लंबी दूरी तय करना चाहते हैं, तो 400 से 600 किमी की दूरी पर स्थित माउंट आबू, औली, मसूरी, शिमला और लोनावाला जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यह इंदौर के आस पास अच्छे हिल स्टेशन में से एक है।
इसे भी पढ़ें-मजेदार होता है इंदौर की इन जगहों का नजारा, परिवार के साथ बनाएं ट्रिप प्लान
मात्र 10 हजार में इस तरह जाएं घूमने
अगर आप 2 से 3 दिन का ट्रिप मात्र10 हजार में पूरा करना चाहते हैं, तो आपको ट्रिप की शुरुआत ट्रेन या बस से करनी चाहिए। कई हिल स्टेशन है, जहां ट्रेन नहीं पहुंच पाती, इसलिए आगे का सफर आपको बस से ही पूरा करना पड़ता है।
- आप यात्रा की शुरुआत बस से भी कर सकते हैं। इसमें प्रति व्यक्ति एक तरफ का खर्च 400 से 500 रुपये तक आएगा।
- इस तरह 2 लोगों के आने जाने का खर्च 1600 रुपये तक आएगा।
- खाने-पीने की चीजें आप अपने साथ लेकर जा सकते हैं। ऐसा करने से आपका खाने पर खर्च ज्यादा नहीं होगा। पहाड़ों पर खाने-पीने की चीजें महंगी होती है, इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें
- ट्रैकिंग करते समय एक्स्ट्रा कपड़े और जूते साथ लेकर चलें। छाता या रेनकोट भी साथ में रख लें।
- क्योंकि आप ट्रेकिंग पर जा रहे हैं, तो आप कैंप में रुकने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप ऐसा कर रहे हैं, तो आप इसके लिए कैंपिंग पैकेज बुक कर सकते हैं। इसमें आपकी सभी सुविधाओं का ध्यान कैंप अधिकारियों द्वारा ही रखा जाता है।
- एक रात कैंप में रुकने का खर्च करीब 1500 से 2000 रुपये के बीच होता है। अगर 2 लोग साथ रुक रहे हैं, तो आपको 3000 से 3500 रुपये एक दिन के देने पड़ सकते हैं।
- आप रात ट्रेकिंग करते हुए कैंप में गुजारे।
- इसके बाद अगले दिन आप वापस अपने शहर के लिए बस ले लें। आपको वापस आने में भी 8 से 9 घंटे का समय लगेगा। इस तरह आपका 2 दिन यात्रा में जाएगा और 1 रात आप केंपिंग में गुजार सकते हैं।
- 10 हजार में ट्रिप प्लान करने वाले लोग, इस तरह ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों