अगर आप दुबई घूमने जाना चाहती हैं तो आपको सर्दियों के मौसम में जाना चाहिए लेकिन सर्दियों के इस महिने में दुबई घूमने का अपना ही एक अलग मजा है। दुबई एक ऐसा शहर है जिसका नाम सुनते ही हमारे दिमाग में रेगिस्तान, शेखों की शान, गोल्ड और सफारी आता है क्योंकि वहां के शेखों का रहन-सहन, गोल्ड और डेजर्ट सफारी पूरे वर्ल्ड में फेमस है।
अगर आप दुबई का ट्रिप प्लान कर रही हैं तो आपको सर्दियों में ये ट्रिप प्लान करना चाहिए और वो भी जनवरी महीने में। जनवरी में दुबई घूमने का अपना ही अलग मजा है। वैसे आप दिसंबर से लेकर फरवरी तक कभी भी दुबई घूमने के लिए जा सकती हैं। दुबई में दिसंबर से लेकर जनवरी तक दुबई फेस्टिवल चलता है और इस फेस्टिवल में सबसे बेस्ट शॉपिंग करने का मौका मिलता है। यहां से आप अपनी पसंदीदा गोल्ड जूलरी की शॉपिंग कर सकते हैं। क्योंकि दुबई अपने गोल्ड की खूबियों के चलते भी जाना जाता है। अगर आप शॉपिंग के लिए क्रेज़ी हैं तो आपको इस दौरान दुबई घूमने जरूर जाना चाहिए।
वर्ल्ड के धनी शहरों में से एक दुबई के नाम जो विश्व का सबसे बड़ा खिताब है, वह है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा। बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित 829.8 मीटर ऊंचाई वाली दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत है। जब आप बुर्ज खलीफा जाएं तो इसके नजदीक ही सामने की तरफ स्थित दुबई फाउंटे का लुत्फ उठाना ना भूलें। यह फाउंटेन साधारण नहीं है बल्कि करीब 140 फीट ऊंचा है।
दुबई के ऊद मेथ में स्थित है रूफटॉप गार्डन। इस गार्डन में आप बीन बैग पर बैठकर खुले आसमान के नीचे फिल्म देखने का मजा ले सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।
ये जरूर पढ़े: सोना खरीदने के लिए मशहूर है पूरे विश्व में ये मार्केट
दुबई स्थित अल फहीदी फोर्ट को देखने जरूर जाना चाहिए। यहां आपको दुबई की परंपराओं और इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा। इस फोर्ट में एक म्यूजियम भी बना हुआ है जहां आप ऐतिहासिक वस्तुओं को निहार सकती हैं।
दुबई आकर आपने डेजर्ट सफारी का लुत्फ नहीं उठाया तो आपकी यात्रा अधूरी ही रहेगी। सफारी के बाद आप बैले डांस का मजा जरूर लें।
ये जरूर पढ़े: मौनी रॉय ने दुबई में की ये मस्तियां, जिन्हें देखकर आप भी हो जाएंगे मस्त
अगर आप दुबई की धरती पर झील और पार्क का मजा लेना चाहते हैं तो आपको अल कुदरा लेक जरूर जाना चाहिए। यह दुबई के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट्स में से एक है। यहां आप कैंपिंग का मजा भी ले सकती हैं। दुबई यहां की आसमान छूती ऊंची-ऊंची इमारतें सभी का मन मोह लेती हैं।
रेत में बसे इस शहर में खूबसूरत गार्डन और पार्क भी देखने को मिलते हैं। पाम आइलैंड, बुर्ज खलीफा, क्रीक पार्क, वॉटर पार्क आदि आपको यहां आने पर मजबूर कर देंगे। डेजर्ट सफारी का मजा जरूर लें। आइस वर्ल्ड पहुंचकर स्केटिंग और पेंगुइन शो को देख सकती हैं। बुर्ज खलीफा की सबसे ऊंची मंजिल, मिरेकल गार्डन में तरह-तरह के फूलों की वैराइटी को बहुत नजदीक से देखने का मजा लिया जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।