मौनी रॉय ने दुबई में जमकर मस्तियां की, ये हम नहीं बल्कि उनकी तस्वीरें बता रही हैं। दरअसल मौनी रॉय इन दिनों दुबई घूम रही हैं। टीवी के बाद अब फिल्मों में चमकने वालीं मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
मौनी रॉय आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह हद से ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस अवतार में उनके फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।
मौनी रॉय कुछ ही दिन पहलें दोस्तों के साथ दुबई में छुट्टियां बिता के वापस मुंबई में आ गई हैं। मौनी ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की तस्वींरें शेयर की हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही मौनी ने दुबई की खूबसूरत तस्वीरों के साथ जो कैप्शन लिखा है उसे पढ़कर यही लग रहा है कि वो दुबई की हर एक लोकेशन को बहुत एंजॉय कर रही हैं।
छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी मौनी रॉय अब जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन हैं। छोटे पर्दे पर करियर की शुरुआत करने वाली मौनी ने एक्टर अक्षय कुमार के साथ गोल्ड फिल्म की है जिसने बॉक्से ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
इसे जरूर पढ़ें: मौनी रॉय ने बुर्ज खलीफा के सामने खिंचवाई दिलकश तस्वीरें
फैशन से हट कर अगर मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में मौनी ने अपनी अदाओं का कहर एक आइटम सॉन्ग में झलकाया है। मौनी ने साउथ की फिल्मं KGF के लिए एक आइटम सॉन्ग किया है जो 90 के दशक के बेहद पॉपुलर गाने 'गली गली में फिरता है...' का रीमिक्स वर्जन है।
वर्ल्ड के धनी शहरों में से एक दुबई के नाम जो विश्व का सबसे बड़ा खिताब है, वह है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा। बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित 829.8 मीटर ऊंचाई वाली दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत है। दुबई का जुमेराह बीच दुनिया के सबसे बेहतरीन बीचों में से एक है, यहां की खूबसूरती टूरिस्ट्स को अपना दीवाना बना देती है। इसके साथ ही दुबई क्रीक भी शानदार है।
अगर आप शॉपिंग के लिए क्रेजी हैं तो एक बार दुबई शॉपिंग मॉल जरूर जाए। दुबई म्युजियम भी इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यहां की तरह-तरह कलाकृतियां टूरिस्ट्स को बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देती है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।