बद्रीनाथ धाम में हो रहे भगवान नर-नारायण उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसे देखने के बाद लोग अब यहां भगवान के दर्शन का प्लान बनाने लगे हैं। चार धाम यात्रा की शुरुआत होने के बाद, लाखों लोग अब तक दर्शन के लिए जा चुके हैं। मौसम खराब होने और हादसा होने की खबरों की बाद भी भक्तों की श्रद्धा देखने को मिल रही है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप चारों धाम के दर्शन एक साथ ही कर आएं। लोग अलग-अलग धाम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। अगर आप इस साल बद्रीनाथ के दर्शन का प्लान बना रही हैं और सही यात्रा गाइड चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बद्रीनाथ दर्शन तक पहुंचने के सभी रास्तों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इससे आपको अकेले यात्रा करने में भी परेशानी नहीं होगी।
बद्रीनाथ का मार्ग क्या है?
- दिल्ली से पहले हरिद्वार - ऋषिकेश - देवप्रयाग - रुद्रप्रयाग - कर्णप्रयाग - जोशीमठ- गोविंदघाट और फिर बद्रीनाथ पहुंचेगे।
- इसलिए अगर आप सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो पहले आपके दिमाग में यह होना चाहिए कि आपको हरिद्वार पहुंचना है। इसके बाद आप ऋषिकेश जाएंगे।
- हरिद्वार आप बस और ट्रेन से भी पहुंच सकती हैं। अगर आप बजट में यात्रा प्लान कर रही हैं, तो ट्रेन से पहले हरिद्वार या देहरादून आएं, इसके बाद आप आगे के लिए बस लें।

बद्रीनाथ के लिए बस का सफर कहां से शुरू होगा?
- दिल्ली से हरिद्वार या देहरादून ट्रेन से पहुंचने के बाद आपको ऋषिकेश के लिए बस मिलेगी। क्योंकि, हरिद्वार से रुद्रप्रयाग या कर्णप्रयाग के लिए बस मिलना मुश्किल होता है। इसलिए आप पहले ऋषिकेश पहुंच जाएं। इसके बाद आपको बस मिलना आसान हो जाएगा।
- आप ऋषिकेश पहुंचकर रुद्रप्रयाग, जोशीमठ या गोविंदघाट के लिए बस ले सकती हैं। यह तीनों ऑप्शन इसलिए, क्योंकि हो सकता है कि आपको बस स्टैंड पर केवल रुद्रप्रयाग या जोशीमठ के लिए ही बस मिलें। आप पहले इन रूट की बस लेकर यहां पहुंचे फिर आगे गोविंदघाट या बद्रीनाथ के लिए बस या कैब बुक कर सकती हैं।
- इस पूरे सफर को पूरा करने में आपको लगभग 2 से 3 दिन के लिए होटल बुकिंग करना पड़ सकता है। क्योंकि, यह सफर लंबा है और आपको थकान हो सकती है।
- बद्रीनाथ मंदिर के पास रात में ध्यानके लिए आपबद्रीनाथ की ध्यान गुफाओं में जा सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों