नए साल का पहला महीना शुरू हो चुका है। अब जो लोग नए साल के पहले दिन कहीं घूमने नहीं जा पाए हैं, वह अब इस महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन अगर आपका बजट कम है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
मात्र 3000 में हम आपको दिल्ली से कहीं घूमने के लिए सस्ते प्लेस बताएंगे। इस 3000 में आपका रहना, खाना और घूमना दोनों हो जाएगा।
3000 में घूम पाएंगे दिल्ली वाले
दिल्ली वालों के लिए 3000 में घूमने का प्लान बेस्ट ऑप्शन है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली के पास ऐसी कई जगह है, जहां सस्ते में घूमा जा सकता हैं। अकेले ट्रिप प्लान करने वालों के लिए, तो 3000 रुपये बेस्ट ऑप्शन है।
ध्यान रखें- अगर आप मात्र 3000 में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको अपनी गाड़ी या फ्लाइट से ट्रैवल करने का प्लान नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि इस तरह तो आपका एक ट्रिप 10,000 से भी ज्यादा के बजट का हो जाएगा। आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो आपको ट्रेन से ट्रिप प्लान करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें- मनाली के इस लोकेशन पर हुई थी फिल्म कृष की शूटिंग, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
मॉस्सी फॉल्स देखने जाएं
3000 में आप इस सुंदर नजारे का मजा उठा सकते हैं। यह जगह उत्तराखंड के मसूरी से मात्र 18 मिनट की दूरी पर हैं। अगर आप मसूरी घूम चुके हैं, तो परेशान न होए। क्योंकि ऐसी कई जगह है, जहां आप घूमने नहीं गए होंगे। मसूरी में कई ऐसे छिपे हुए प्लेस है, जिसके बारे में सब नहीं जानते। लेकिन यहां का नजारा आपका मन मोह लेगा। (हर ट्रैवलर को पता होनी चाहिए पैकिंग से जुड़े ये हैक्स)
इसके सिवा आप मसूरी से नाग टिब्बा ट्रेक पर भी जा सकते हैं। मात्र 3000 में आपको मसूरी में बहुत कुछ करने को मिल जाएगा।
कैसे करें 3000 में ट्रिप प्लान
- इसके लिए आपको सबसे पहले दिल्ली से देहरादून के लिए ट्रेन या बस लेनी है। दोनों की टिकट आपको 300 से 400 के बीच मिल जाएगी। इस तरह आपको देहरादून से दिल्ली आने-जाने का खर्चा 600 रुपये तक आएगा।(ट्रिप के बाद ऐसे करें बैग को अनपैक)
- इसके बाद आप देहरादून से मसूरी जाने के लिए स्कूटी रेंट पर लें।
- स्कूटी का एक दिन का किराया 700 रुपये हैं। स्कूटी लेने के लिए आपको दुकान के मालिक को अपना ओरिजनल आधार कार्ड देना होगा। आप स्कूटी जब वापस देंगे, तो आपका आधार कार्ड वापस कर दिया जाएगा।
- अब 500 रुपये के पेट्रोल में आप मसूरी आसानी से 2 दिन घूम लेंगे।
- आपको यहां 300 से 400 रुपये में हॉस्टल मिल जाएंगे, जहां आप रात गुजार सकते हैं।
- खाने का खर्चा एक दिन का आपका 500 रुपये आएगा।
- इस तरह आप अकेले 3000 रुपये में आसानी से ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
मोरनी हिल्स
दिल्ली से अकेले ट्रिप प्लान करने वालों के लिए ये जगह भी बेस्ट ऑप्शन है। मात्र 3000 में आप अकेले यहां से घूम कर वापस आ जाएंगे। ध्यान रखें कि आप ट्रेन या बस से ही मोरनी हिल्स जाएं। यह जगह चंडीगढ़ के पास स्थित है। अगर आप कहीं दूर जाने का प्लान नहीं बना सकते हैं, तो आपके लिए ये जगह बेस्ट है। आपको
ट्रेन की टिकट दिल्ली से मात्र 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी। आप मोरनी हिल्स घूमने के बाद रात में वापस चंडीगढ़ आ जाएं। यहां आपको कई सारे गुरुद्वारा मिल जाएंगे, जहां आप फ्री में रह सकते हैं और खाना खा सकते हैं।
इसके सिवा आप मात्र 3000 में जयपुर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप होटल लेने की बजाय हॉस्टल में रहने का ही प्लान करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों