Bengaluru Auto Fare Hike Full Update: बेंगलुरु में ऑटो रिक्शा से सफर करने वाले लोगों को अब यात्रा करना महंगा पड़ने वाला है। क्योंकि, सरकार ने ऑटो के किराए में इजाफा किया है। 1 अगस्त से यह नया नियम बेंगलुरु में जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद से सफर छोटा हो या बढ़ा, किसी भी यात्रा को पूरा करने के लिए आपको ज्यादा पैसे देने होंगे। अगर आप किसी टूरिस्ट प्लेस पर घूमने का प्लान बना रही हैं या बेंगलुरु घूमने आई हैं, तो आपको इस नए अपडेट के बारे में पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बेंगलुरु में ऑटो का किराया कितना बढ़ गया है और आप कैसे इसका किमी के हिसाब से खर्च जोड़ सकती हैं, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
इसे भी पढ़ें-बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
अगर आप बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से लाल बाग गार्डन जा रही हैं, तो पहले जानना होगा कि कितने किमी दूर है। दोनों के बीच लगभग 6 किमी की दूरी है। ऐसे में 2 किमी पर 36 रुपये किराया आपको देना पड़ेगा। इसके बाद प्रति किमी 18 रुपये किराए में जोड़ा जाएगा। लगभग 66 से 70 रुपये आपको इस सफर में देने होंगे। इस अपडेट को लेकर ऑटो चालकों को मीटर को रिवेरिफाई और स्टैम्प कराने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इससे यात्रियों को किराए की सही जानकारी मीटर पर दिखाई देगी।
इसे भी पढ़ें-बैंगलोर में पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।