रामनवमी पर जाना चाहते हैं अयोध्या दर्शन के लिए, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

श्री राम के धाम अयोध्या में रामनवमी पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो सकती है। ऐसे में प्रशासन ने दर्शन के लिए भक्तों के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं। 

 

thing to keep in mind while traveling in ayodhya during ram navami

17 अप्रैल को देशभर में श्री राम का पर्व मनाया जाएगा। इस खास पर्व पर हर कोई अयोध्या श्री राम के धाम जाने का प्लान बना रहा है। ऐसे में प्रशासन ने भी अयोध्या में रामनवमी पर आने वाले भक्तों की भीड़ को संभालने के तैयारियां शुरू कर दी है।

प्रशासन के अनुसार हर दिन अयोध्या में श्री राम के दर्शन के लिए 2.5 लाख लोग आते हैं। श्री राम तीर्थ भूमि क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार यह डाटा बताया गया है। इसी चलते रामनवमी पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो सकती है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने का फैसला किया है। रामनवमी पर अयोध्या 10 लाख के करीब भक्त आ सकते हैं।

ऐसे में अगर आप भी अयोध्या श्री राम के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम मंदिर में एंट्री और समय से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में बताएंगे।

रामनवमी पर अयोध्या जाने वाले लोग इन बातों का रखें ध्यान

Ram Navami In Ayodhya

क्या रामनवमी पर भक्त श्री राम के दर्शन कर पाएंगे- इस बार अयोध्या में दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा होने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में आपको घंटो तक लाइन में खड़ा रहना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि हो सकता है कि आपको दर्शन करते-करते रात हो जाए।

रामनवमी पर राम मंदिर कब तक खुला रहेगा

रामनवमी पर राम मंदिरके नियम आम लोगों को24 घंटे दर्शन की अनुमति दी गई है। क्योंकि लोगों की भारी भीड़ आने वाली है, इसलिए दर्शन के लिए 24 घंटे मंदिर खुला रहेगा। 16,17,18 यानि तीन दिन तक राम मंदिर को 24 घंटे खोलने का फ़ैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Chaitra Navratri and Ram Navami: रामनवमी पर अयोध्या के अलावा इन जगहों पर करें श्रीराम के दर्शन, बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा

रामनवमी पर अयोध्या में पार्किंग की सुविधा

ayodhya ram mandir entry rules

रामनवमी पर अयोध्या आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की 35 जगहों पर व्यवस्था की गई है। लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से आप ट्रैफिक में लंबे समय तक फंस सकते हैं। इसलिए आप सार्वजनिक परिवहन साधनों से ट्रैवल करने का प्लान बनाएं।

इसे भी पढ़ें- क्या आपने मध्य प्रदेश के Ram Raja Temple के बारे में सुना है, रामनवमी पर जाएं यहां दर्शन करने

रामनवमी के बाद दर्शन करने जाएं

लोगों से अपील की गई है कि रामनवमी का पर्व लोग अपने घरों में बनाएं। हो सके तो आप रामनवमी से 2, 3 दिन बाद दर्शन के लिए जाएं। ऐसा करने पर आपको घंटो तक लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। साथ ही, आप अच्छे से दर्शन कर पाएंगे। रामनवमी पर आप अन्य भारत के फेमस राम मंदिर में दर्शन का प्लान बना सकते हैं।

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन के नियम

  • दर्शन के लिए आपको 32 सीढ़ियां चढ़कर जाना होगा।
  • भक्तों के लिए नि:शुल्क प्रसाद की व्यवस्था
  • राम मंदिर में दर्शन के लिए क्या ले जा सकते- फोन, वॉलेट, चार्जर, चाबी, इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक है। सिर्फ पैसे, चश्मा ही ले जा सकते हैं।
  • राम मंदिर में क्या नहीं चढ़ा सकते- नारियल, फूल माला, शृंगार आदि भक्‍त नहीं ले जा सकते। जो भी प्रसाद होगा पहले उसे कार्यालय में जमा किया जाएगा। इसके बाद उसे भगवान को चढ़ाया जाएगा। श्रद्धालु सीधे नहीं चढ़ा सकते।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP