सबसे पहले तो आपको नए साल की बहुत-बहुत मुबारकबाद। नया साल आ चुका है और ऐसे में अगर आपने अपने लिए किसी वेकेशन की प्लानिंग कर रही हैं तो आप इस साल का फायदा उठा सकती हैं। देश-विदेश में छुट्टियां मनाने का अच्छा मौका हो सकता है। आप परिवार और दोस्तों के साथ एक अच्छी वेकेशन प्लान कर सकते हैं या फिर सिर्फ गेट-टुगेदर ही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है इस साल के लॉन्ग वीकएंड्स।
1. जनवरी-
शुरुआत करते हैं जनवरी की जहां मौसम भी अच्छा होता है और कई सारे ट्रैवल प्लान बन सकते हैं। तो आप 1 जनवरी से ही छुट्टी ले सकती हैं और प्लानिंग कर सकती हैं।
1 जनवरी (बुधवार) को कई जगह छुट्टी होती है, अगर आपके या आपके पार्टनर/बच्चों की भी छुट्टी है तो आप 2 जनवरी (गुरुवार), को गुरुगोबिंद सिंह के दिन छुट्टी ले सकते हैं। (ये कई जगह छुट्टी है), इसके अलावा, आप शुक्रवार यानी 3 जनवरी की छुट्टी लें तो उसके बाद एक वीकएंड यानी 1 से लेकर 5 तक की छुट्टियां प्लान हो सकती हैं।
कहां जा सकती हैं?
अगर ठंड पसंद है तो जनवरी से अच्छा मौसम नहीं है जहां बर्फबारी देखने किसी भी हिल स्टेशन में जा सकती हैं। अगर बर्फबारी नहीं देखनी और ठंड से दूर रहना है तो आप राजस्थान जा सकती हैं जो इस मौसम में सबसे अच्छा रहेगा। इसी के साथ, गोवा भी जा सकती हैं या फिर अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स भी जा सकती हैं जहां आप वाटर स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- काजोल ने 18 साल पुराना K3G का लुक किया Recreate, ये 5 साड़ी लुक्स दिखाते हैं वो अभी भी हैं जवां
2. फरवरी-
21 फरवरी यानी महा शिवरात्री के दिन कई जगहों पर छुट्टी होती है। खुशी की बात ये है कि महाशिवरात्री शुक्रवार को पड़ रही है। इसके साथ ही शनिवार और रविवार है। तो आप अगर मंडे भी छुट्टी लेती हैं तो आपका लॉन्ग वीकएंड पक्का। ये किसी अच्छी जगह पर हो सकता है। फरवरी तो सबसे रोमांटिक महीना होता है इसलिए आप किसी अच्छी ट्रिप पर जा सकती हैं।
कहां जा सकती हैं?
फरवरी में गोवा बहुत अच्छा लगेगा। साथ ही, आप McLeodganj भी जा सकती हैं जहां तिब्बत वालों का नया साल मनाया जा सकता है। ये 24 फरवरी को पड़ता है।
3. मार्च-
10 मार्च को होली है और ये मंगलवार को पड़ रही है। आप अपना मंडे ऑफ लेती हैं तो शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार की छुट्टी हो सकती है। अगर होली पर घरवालों से दूर रहती हैं तो घर जा सकती हैं त्योहार पर नहीं तो आप कहीं और भी जा सकती हैं।
कहां जा सकती हैं?
वृंदावन घूमने जा सकती हैं जो बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहां से अच्छी होली कहीं और मनाई नहीं जाती है।
4. अप्रैल-
2 अप्रैल को राम नवमी है जो कई जगहों पर छुट्टी की तरह मनाया जाता है। इसके साथ ही ये गुरुवार को पड़ रही है। अगर आप एक शुक्रवार की छुट्टी ले लेती हैं तो शनिवार और रविवार को छुट्टी होगी। इसी के साथ 6 अप्रैल यानी सोमवार को महावीर जयंती है जो कई जगहों पर छुट्टी के तौर पर होता है। तो आप इस दिन की छुट्टी भी प्लान कर सकती हैं।
अप्रैल महीने में गुड फ्राईडे भी आता है तो 10 अप्रैल को पड़ रहा है यानी शुक्रवार को। अगर इसे भी शनिवार और रविवार की छुट्टी के साथ क्लब किया जाए तो आप या तो दो लॉन्ग वीकएंड ले सकती हैं या फिर तीन दिन की छुट्टी यानी 7,8,9 की छुट्टी लेकर आप 10 दिनों की छुट्टी प्लान कर सकती हैं।
कहां जा सकती हैं-
अप्रैल यानी बसंत का महीना और इस मौसम में हिल स्टेशन पर काफी अच्छा मौसम होगा। आपके पास लंबी छुट्टियां होंगी तो आप सिक्किम और दार्जीलिंग जा सकती हैं जहां खूबसूरत मौसम का मज़ा ले सकती हैं। तो जाइए और स्प्रिंग टाइम का मज़ा लीजिए।
5. मई-
1 मई को लेबर डे है जो ऑप्शनल छुट्टी होती है। ये शुक्रवार को पड़ रहा है। इसके साथ शनिवार और रविवार को दो दिन की छुट्टी होगी और आप अगर मंडे छुट्टी लेती हैं तो ये एक अच्छा लॉन्ग वीकएंड बन सकता है।
इसके साथ ही 7 मई को बुद्ध पूर्णिमा है जिसकी छुट्टी रहती है। ये गुरुवार को पड़ रही है और अगर आप शुक्रवार छुट्टी लेती हैं तो शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी।
25 मई को ईद है जो सोमवार पड़ रहा है। अगर आप उसके पहले वाले शुक्रवार छुट्टी लेती हैं तो आप कहीं बाहर घूमने जा सकती हैं।
कहां जा सकती हैं-
मई का महीना हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए बहुत अच्छा है। उस महीने में बाकी हिंदुस्तान में तो बहुत गर्मी होती है। हिमाचल प्रदेश की ठंडक का मज़ा लीजिए।
6. जून-
इस महीने थोड़ा निराश होना पड़ेगा क्योंकि इस महीने में कोई भी लॉन्ग वीकएंड नहीं पड़ रहा है।
7. जुलाई-
जुलाई में भी जून की तरह कोई लॉन्ग वीकएंड नहीं पड़ रहा है।
8. अगस्त-
अगस्त लॉन्ग वीकएंड रक्षाबंधन के वक्त पड़ रहा है। 3 अगस्त को सोमवार है। इसके पहले शनिवार और रविवार छुट्टी है। इसलिए तीन दिन का लॉन्ग वीकएंड होगा। इसी के साथ ओनम 31 अगस्त को पड़ रहा है जो सोमवार है। ये भी भारत के कई हिस्सों में छुट्टी के तौर पर होता है।
कहां जा सकती हैं-
अगर आप ओनम की बात कर रही हैं तो केरल जा सकती हैं जहां ओनम का असली मज़ा मिलेगा। इसी के साथ, आप नॉर्थईस्ट भी जा सकती हैं जहां मॉनसून की खूबसूरती दिखेगी। अगर वाटर स्पोर्ट्स नहीं करने तो आप गोवा भी जा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- फिल्मी कहानी की तरह है अनिल कपूर और सुनीता की लव स्टोरी, पुरानी तस्वीरों संग जानें इनकी कहानी
9. सितंबर-
गलत बात ये है कि सितंबर में भी कोई लॉन्ग वीकएंड नहीं पड़ रहा है।
10. अक्टूबर-
2 अक्टूबर को गांधी जयंती है जो राष्ट्रीय छुट्टी है और ये फ्राईडे है। तो फिर से आपको शनिवार और रविवार को छुट्टी मनाने का मौका मिलेगा और ये एक लॉन्ग वीकएंड बन जाएगा। इसके साथ ही दशहरा इस साल संडे को पड़ रहा है तो ये शायद आपके लिए थोड़ा निराशाजनक होगा।
कहां जा सकती हैं-
आप इस खूबसूरत मौसम को एन्जॉय करने के लिए महाराष्ट्र की तरफ जा सकती हैं। महाबलेश्वर आदि काफी खूबसूरत होंगे।
11. नवंबर-
16 नवंबर को भाई दूज है जो सोमवार को पड़ रही है। इसके साथ दिवाली 14 नवंबर यानी शनिवार को पड़ रही है तो आप एक दिन फ्राईडे छुट्टी लें और आपका एक बेहतरीन वीकएंड तैयार होगा।
30 नवंबर को गुरु नानक जयंती पड़ रही है। तो उस दिन कई जगहों पर छुट्टी होती है। 30 सोमवार को पड़ रही है इसलिए ये भी एक लॉन्ग वीकएंड होगा।
कहां जा सकती हैं-
इस महीने का मज़ा आप मुन्नार, थेक्काडी, लामहाट्टा जैसी जगहों पर जा सकती हैं। केरल और पश्चिम बंगाल जाने का लुत्फ उठाएं।
12. दिसंबर-
क्रिसमस यानी 25 दिसंबर फ्राईडे को पड़ रहा है तो फिर से ये लॉन्ग वीकएंड हुआ। शनिवार और रविवार तो छुट्टी होती ही है। ठीक अगले हफ्ते यानी 1 जनवरी 2021 पड़ रही है शुक्रवार को तो उस दिन भी छुट्टी होगी।
कहां जा सकती हैं-
क्रिसमस की खूबसूरती देखनी है तो आप गोवा जा सकती हैं। नया साल भी वहीं मना सकती हैं। हालांकि, आप तीन दिन एक्ट्रा छुट्टी लेकर थाईलैंड जैसी जगह भी जा सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों