बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं, जो अपनी शादी को लेकर काफी सालों से चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि इस साल कई एक्टर और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधे हैं। राजकुमार राव, वरुण धवन, यामी गौतम जैसे कई सेलेब्स हैं, जो इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। बता दें कि कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो अपने रिलेशनशिप को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही हैं कि आने वाला साल इन फिल्मी सितारों के लिए खास होने वाला है।
कई ऐसे में कपल हैं, जो कई सालों से रिलेशनशिप हैं। हालांकि, इस साल कई सितारों ने महामारी की वजह से शादी की पोस्टपोन कर दिया था। साथ ही, कई ऐसे भी सेलेब्स हैं, जिन्होंने अचानक शादी कर फैंस को सरप्राइज कर दिया था। अब आने वाले साल यानी 2022 में किन सेलेब्स के घर शहनाई बजेगी ये देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आने वाले साल में कौन-कौन से वो सेलेब्स हैं जो शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी को लेकर काफी साल से खबरें आती रहती हैं। उम्मीद की जा रही थी दोनों इस साल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक इसे लेकर कुछ भी कहा नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा रही हैं कि आने वाले साल के मि़ड में ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रणबीर और आलिया की फैमिली भी दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा चुकी है हालांकि, शादी कब करेंगे, इसका खुलासा नहीं किया है।
इसे भी पढ़ें:सेरोगेसी के जरिए मां- बाप बने हैं ये सेलेब्स
बीते कई साल से ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। यही नहीं ये कपल अपनी शादी को लेकर खुलकर बोलते आए हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अली फजल के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों अपनी बॉन्डिंग से हमेशा रिलेशनशिप गोल देते आए हैं। उम्मीद की जा रही थी कि दोनों इस साल तक शादी कर सकते हैं, लेकिन अब तक ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले साल में दोनों शादी कर सकते हैं।
अगले साल कपूर खानदान में रणबीर कपूर के अलावा आदर जैन की भी शादी बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि अदार काफी समय से तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर इवेंट या फिर फैमिली फंक्शन में साथ दिखाई देते हैं। यही नहीं आदर जैन की फैमिली भी तारा को काफी पसंद करती हैं। दोनों कुछ समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उम्मीद की जा रही है अगले साल तक आदर जैन और तारा सुतारिया शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Viral Video : लाल जोड़े में सज-धजकर एग्जाम देने पहुंची दुल्हन, दूल्हा करता रहा इंतजार
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने इसी साल अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। हालांकि, एक्ट्रेस इन दिनों शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपनी शादी को लेकर बताया कि वो फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले साल में वह फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको बॉलीवुड के इन पॉपुलर से जुड़ी जानकारी अच्छी लगी होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।