herzindagi
surrogate starchild

सेरोगेसी के जरिए मां- बाप बने हैं ये सेलेब्स

आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं।
Editorial
Updated:- 2021-11-23, 18:17 IST

माता पिता बनना हर किसी के लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत क्षण होता है। पर कई बार कुछ कारणों की वजह से कई लोग माता-पिता नहीं बन पाते हैं, लेकिन सेरोगेसी के जरिए यह कार्य अब संभव होता है।

सेरोगेसी के जरिए कोई भी कपल किसी महिला की कोख किराए पर ले सकता है, ऐसा ज्यादतर लोग तब करते हैं जब कपल को कोई समस्या हो या महिला बच्चे को जन्म देने के लिए सक्षम ना हो या कोई महिला खुद बच्चा ना पैदा करना चाह रही हो।

पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने पेरेंट्स बनने के लिए सेरोगेसी के मैथड को अपनाया। आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो सेरोगेसी के पेरेंट्स बनें। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल हैं, आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं वो सेलेब्स।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा-

shilpa shetty kundra

साल 2020 में शिल्पा शेट्टी सेरोगेजी के जरिए मां बनीं। शिल्पा ने मीडिया से दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने इस कारण सेरोगेसी की मदद ली, क्योंकि वो खुद मां नहीं बन सकती थीं। इससे पहले 2009 में शिल्पा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।

सेरोगेसी के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने बताया कि उनके बड़े बेटे के जन्म के बाद ही उन्हें एंटीफोस्फोलिपिड एंटीफोस्फोलिपिड सिंड्रोम नाम की बिमारी हो गई जिस कारण उन्हें कई बार मिस कैरेज का दर्द झेलना पड़ा जिस कारण उन्होंने ने मां बनने के लिए सेरोगेसी के प्रक्रिया को चुना।

सनी ल्योनी-

sunny leony

एक्ट्रेस सनी ल्योनी आज तीन बच्चों की मां हैं। उन्होंने ने सबसे पहले एक लड़की को गोद लिया था, जिसे मह अक्सर सनी के साथ देखते हैं। इसके अलावा सनी सेरोगेसी के जरिए दो जुड़ावा बच्चों की मां भी है, जिनके नाम सनी ने अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेवर रखे हैं। सनी और उनके पति डेनियल साल 2018 में इन इन दोनों बच्चों के पेरेंट्स बने।

शाहरुख खान-

shahrukh khan

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान तीन बच्चों के पिता हैं। उनके बड़े बेटे का नाम आर्यन खान वहीं बेटी का नाम सुहाना है, आपको बता दें कि यह दोनों बच्चे बिना सेरोगेसी की मदद से हुए थे। लेकिन शाहरुख के तीसरे बेटे अबराम का जन्म इसी तकनीक से हुआ। सन 2013 में सेरोगेसी के जरिए शाहरुख अबराम के पिता बने।

करण जौहर-

धर्मा प्रोडक्शन्स के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर एक सिंगल पेरेंट हैं। करण सेरोगेसी के जरिए एक लड़़का और एक लड़की के पेरेंट्स बने। करण के बेट के नाम यश है, वहीं उनकी बेटी का नाम रूही है।

एकता कपूर-

ekta kapoor child

बालाजी प्रोड्क्शन की मालकिन एकता कपूर भी सेरोगेसी के द्वारा मां बनीं। एकता एक सिंगल पेरेंट हैं। 2019 में एकता ने अपने बच्चे के जन्म की बात मीडिया में बताई। एकता के बच्चे का नाम रवि है, जिसकी अक्सर कोई ना कोई फोटो या विडियो देखने को मिल जाती है।

आमिर खान-

amir khan

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी पत्नि किरण राव ने 2011 में सेरेगेसी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया। आमिर ने अपने छोटे बेट का आजाद राव खान रखा है। किरण और आमिर ने बाद में बताया कि किरण को बच्चा कंसीव करने में दिक्कत हो रही थी, जिस कारण उन्होंने सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने के लिए डिसाइड किया।

इसे भी पढ़ें-अभिनेता आमिर खान से लेकर क्रिकेटर शिखर धवन तक वर्ष 2021 में हुए अपने साथी से अलग

फराह खान-

farah khan

वॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और डांस कोरियोग्राफर फराह खान 43 साल की उम्र में सेरोगेसी के जरिए तीन बच्चों की मां बनीं हैं।शादी के दो साल तक उन्होंने सामान्य तरीके से मां बनने की कोशिश की पर उन्हें बच्चा कंसीव करने में नाकामी हुई। जिसके बाद फराह और उनके पति शिरीष ने सेरेगोसी के जरिए मां-बाप बनने का फैसला लिया।

इसे भी पढ़ें-Year Beginner 2022: बॉलीवुड की इन फिल्मों का रहेगा बेसब्री से इंतज़ार

प्रीति जिंटा-

preeti zinta

हाल ही में प्रीति जिंटा दो बच्चों जुड़़वा बच्चों की मां बनीं। अभिनेत्री प्रीति जिंटा गुडइनफ और उनके पति जीन गुडइनफ सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनें। प्रीति ने दोनों बच्चों के नाम जय और जिया रखे हैं। प्रीति ने यह खुशखबरी शोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की।

इसके अलावा कई और सेल्बस भी हैं जो सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। तो यह था हमारा आज का आर्टिकल, हमारा आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी खबरों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- betfitandfine.com, gstatic.com, jagranimage.com, googleuser.com, rediff.com and news.18.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।