herzindagi
family varun gandhi wife

कुछ ऐसी है वरुण गांधी और यामिनी रॉय चौधरी की प्रेम कहानी, यहां हुई थी पहली मुलाकात

बीजेपी नेता वरुण गांधी ने यामिनी रॉय चौधरी से साल 2011 में शादी की थी। बता दें कि दोनों की मुलाकात बेहद फिल्मी तरीके से हुई थी, आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2021-07-06, 17:37 IST

राजनीतिक गलियारों में वरुण गांधी अपने भड़काऊ भाषणों के लिए काफी मशहूर हैं, इसलिए उन्हें आक्रामक नेता कहा जाता है। हालांकि वरुण गांधी ने इस बात को हमेशा नकारा है। अपने भाषणों की वजह से कई बार चर्चा में आ चुके बीजेपी नेता वरुण गांधी रियल लाइफ में बिल्कुल अलग हैं। साल 2011 में उन्होंने यामिनी रॉय चौधरी से शादी की थी और दोनों की एक बेटी है। वरुण गांधी ही नहीं बल्कि उनकी मां मेनिका गांधी भी अपनी पोती के साथ कई बार तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

आपको बता दें कि वरुण गांधी और यामिनी रॉय चौधरी की लव स्टोरी बिल्कुल फिल्मी हैं। शादी से पहले दोनों की दोस्ती 7 साल पुरानी थी। यही नहीं वरुण गांधी के प्यार को मां मेनका ने पहली बार में ही खुशी-खुशी हामी भर दी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि यामिनी वेजिटेरियन है, यह बात मेनिका गांधी को काफी पसंद आई थी। वहीं वरुण गांधी और यामिनी रॉय चौधरी की प्रेम कहानी कहां और कैसे शुरू हुई, आइए जानते हैं-

अमेरिका में हुई थी पहली मुलाकात

family varun gandhi wife

वरुण गांधी की पत्नी यामिनी रॉय चौधरी पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2004 में अमेरिका में हुई थी। उस वक्त वरुण अमेरिका में छुट्टियां मना रहे थे, जबकि यामिनी वरुण के दोस्त का रेस्टोरेंट डिजाइन करने के लिए वहां आई हुई थीं। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार यामिनी रॉय चौधरी और वरुण गांधी की मुलाकात एक ओपरा के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई, उस वक्त वरुण गांधी लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पढ़ाई कर चुके थे। इसलिए वह लंदन की जगहों से अच्छी तरह वाकिफ थे। वरुण ने यामिनी को घुमाया और फिर दोनों ने साथ में थाई डिनर भी किया। यहां से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हो गई थी। दिल्ली आने के बाद भी वरुण और यामिनी एक दूसरे से मिलते रहे। इस दौरान वरुण को बंगाली कल्चर पसंद आने लगा और तब तक यामिनी भी उन्हें पसंद करने लगीं थीं। सात साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

इसे भी पढ़ें:शाहरुख खान के फैन हैं तो क्या आप जानते हैं उनके बारे में ये 4 बातें?

वाराणसी में हुई थी वरुण गांधी और यामिनी रॉय चौधरी की शादी

varun gandhi wedding

वरुण गांधी और यामिनी रॉय चौधरी की शादी वाराणसी के कांची कामकोटि मठ में पूरे हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। इस दौरान यामिनी ने भी वही साड़ी पहनी थी, जो इंदिरा गांधी ने मेनिका गांधी को तोहफे में दी थी, जबकि वरुण गांधी ने फैशन डिजाइनर रोहित बल द्वारा डिजाइन किए गए कपड़ों में नजर आए थे। हालांकि इस शादी में सोनिया गांधी के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ था।

इसे भी पढ़ें:टीवी सीरियल 'अनुपमा' के वनराज सुधांशु पांडे की रियल लाइफ लव स्‍टोरी जानें

बेटी की तरह यामिनी को प्यार करती हैं मेनिका गांधी

meheka and yamini

वरुण गांधी की पत्नी यामिनी लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन मेनिका गांधी कई बार अपनी बहू के साथ नजर आ चुकी हैं। दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। बता दें कि यामिनी ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की है और इसके बाद उन्होंने पेरिस की सोबॉन यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स का कोर्स किया।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।