चैत्र नवरात्रि का आरंभ 13 अप्रैल से हो गया है। इस दौरान लोग माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। हिन्दू मान्यतानुसार मां दुर्गा को प्रसन्न करके घर में सुख समृद्धि का वास होता है और घर धन धान्य से परिपूर्ण हो जाता है। इसी वजह से लोग नौ दिनों तक उपवास करते हैं, साथ ही मां को धूप, दीप ,पुष्प एवं नैवेद्य अर्पित करते हैं।
कहा जाता है नवरात्रि के पावन नौ दिनों में माता को पुष्प अर्पण करने का विशेष महत्त्व है और पुष्प अर्पण करने से माता की कृपा दृष्टि भी भक्त जनों पर पड़ती है। लेकिन इससे ज्यादा महत्त्वपूर्ण बात ये है कि यदि अपनी राशि के अनुसार माता को पुष्प अर्पित किये जाते हैं तो अत्यंत लाभकारी होता है। आइए नई दिल्ली के जाने माने पंडित, एस्ट्रोलॉजी, कर्मकांड,पितृदोष और वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा जी से जानें कि सुख समृद्धि के लिए किस राशि के लोगों को कौन से फूल माता को चढाने चाहिए।
मेष राशि
इस राशि के लोगों को लाल प्रकृति के फूल माता को अर्पण करने चाहिए जैसे गुड़हल, गुलाब, लाल कनेर, लाल कमल अथवा कोई अन्य लाल रंग के फूल। यदि इस राशि के लोग माता को लाल फूल अर्पित करते हैं तो उन पर मां की विशेष कृपा होती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को माता को प्रसन्न करने हेतु श्वेत पुष्प जैसे सफ़ेद गुलाब ,गुड़हल , श्वेत कमल, श्वेत कनेर, बेला, हरसिंगार आदि श्वेत प्रजाति के पुष्प अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से शुक्र की शुभता में वृद्धि होती है क्योंकि शुक्र का रंग सफ़ेद माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:Chaitra Navratri 2021 Day 2nd : देवी ब्रह्मचारिणी की इस तरह करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और रंग
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग मां दुर्गा की पूजा पीले पुष्प अर्पित करके करें जैसे पीला कनेर, गेंदा और पीला गुड़हल। इन पुष्पों से माता का पूजन मिथुन राशि के लोगों के लिए अत्यंत फलदायी साबित हो सकता है। इन पुष्पों से मां की आराधना करके अभीष्ट कार्य सिद्ध भी कर सकते हैं और बुध की कृपा भी प्राप्त होगी।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को माता पर श्वेत और गुलाबी प्रकृति के पुष्प अर्पित करने चाहिए। जैसे श्वेत कमल, श्वेत कनेर, गेंदा, गुडहल, सदाबहार, चमेली रातरानी और अन्य जितने भी प्रकार के श्वेत और गुलाबी पुष्प हैं उन्हीं से माँ की आराधना करके माता को प्रसन्न करना चाहिए।
कुंभ राशि
इस राशि के लोग सभी प्रकार के कमल, गुड़हल, बेला, चमेली, रात रानी जैसे पुष्प मां को अर्पित कर सकते हैं और विशेष कृपा पा सकते हैं। मां दुर्गा की आराधना करके उनकी कृपा और शनिग्रह के दोष से मुक्त होते हुए मनोरथ भी पूर्ण किये जा सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को कमल, गुलाब, कनेर, गुड़हल के पुष्प माता को अर्पण करके उनकी कृपा पाने चाहिए। गुड़हल का पुष्प सूर्य और मां दुर्गा को अति प्रिय है। इसलिए गुड़हल के पुष्प का विशेष महत्त्व है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को मां दुर्गा पर सुगंध से भरपूर पुष्प अर्पित करने चाहिए। गुड़हल, गुलाब, गेंदा, हरसिंगार एवं किसी भी तरह के अति सुगंधित पुष्पों से मां दुर्गा की आराधना करके सभी मनोकामनाओं की पूर्ति की जा सकती है।
तुला राशि
इस राशि के लोगों को भी माता पर श्वेत पुष्प अर्पित करने चाहिए। श्वेत कमल, श्वेत कनेर, गेंदा, गुड़हल, जूही, हरसिंगार, सदाबहार,बेला चमेली जैसे पुश मां दुर्गा को अर्पित करें।
मकर राशि
मकर राशि के लोग किसी भी तरह के नीले पुष्प व कमल, गेंदा, गुलाब और गुड़हल जैसे पुष्पों से मां शक्ति की पूजा-आराधना करके उनकी कृपा दृष्टि पा सकते हैं ( मां दुर्गा को ऐसे करें प्रसन्न )।
वृश्चिक राशि
किसी भी प्रजाति के लाल पुष्प, पीले पुष्प, एवं गुलाबी पुष्प से नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का पूजन करने से घर धन धान्य से परिपूर्ण हो जाता है, साथ ही माता की विशेष कृपा दृष्टि भी पड़ती है।
धनु राशि
धनु राशि के लोग कमल , कनेर, गुड़हल, गुलाब, गेंदा, और कनेर की सभी प्रजातियां के पुष्पों से पूजा-अर्चना करके मां का आशीर्वाद तो प्राप्त कर ही सकते हैं साथ ही ऐसा करके बृहस्पति देव की प्रबलता भी बढ़ती है।
मीन राशि
मीन राशि के लोग इस नवरात्रि माता को प्रसन्न करने के लिए पीले कनेर, कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल के पुष्पों को अर्पित करें। इससे माता की विशेष कृपा बरसेगी और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips : घर की सुख समृद्धि के लिए नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जरूर करें ये काम
इस नवरात्रि अपनी राशि के अनुसार माता को पुष्प अर्पित करें और माता की कृपा दृष्टि से घर में सुख समृद्धि लाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों