Womens Day Quotes & Wishes in Hindi: हर महिला है एक समान...उसे समझो न प्यारे कोई चलता-फिरता समान...क्योंकि जहां होता है नारी का सम्मान...समझ लो वो स्थान ही है स्वर्ग के समान...Happy International Women's Day 2024
एक बड़े शायर ने महिलाओं की तारीफ में लिखा है, "औरत हूं मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूं, इक सच के तहफ़्फ़ुज़ के लिए सब से लड़ी हूं!" हर औरत आज अपने लिए और अपनों के लिए सब से लड़ रही है। आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही महिला एक प्रेरणा है। उसी प्रेरणा को सेलिब्रेट करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
यह विशेष दिन लैंगिक समानता की दिशा में हुई प्रगति और महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए जारी लड़ाई की मार्मिक याद दिलाता है। यूं तो सच है कि एक औरत की तारीफ करने के लिए एक दिन खाफी नहीं है, लेकिन फिर भी इस खास दिन को उनके लिए स्पेशल बनाया जा सकता है। आप अपनी महिला मित्र को ऐसे कुछ प्रेरक संदेश और शुभकामनाएं भेजकर उन्हें तहे दिल से शुक्रिया अदा कर सकते हैं।
1. आप मुझे प्रेरित करती हैं, आप सशक्तिकरण का नाम हैं।
आप हैं, तो यह हसीन दुनिया है
आपके होना हमारे लिए बड़ी ब्लेसिंग है।
इस खास दिन पर आशा है, आपका दिन भी खास बना रहे...
हैप्पी वीमेन्स डे!
2. हम जिन्हें जानते हैं, जिनके जैसे होने की कामना करते हैं,
जिनके होने से हमारा अस्तित्व है, उन महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।
3. आज और हर दिन, उन अभूतपूर्व महिलाओं का जश्न मनाएं जो बाधाओं को तोड़ती हैं,
रूढ़ियों को तोड़ती हैं
शालीनता और साहस के साथ नेतृत्व करती हैं।
हैप्पी हैप्पी वीमेंस डे!
इसे भी पढ़ें: Women's Day Essay in Hindi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसे लिखें हिंदी में निबंध
1. "हमेशा याद रखें कि महिला होने के नाते हम क्या हासिल कर सकते हैं इसकी कोई सीमा नहीं है।"- मिशेल ओबामा
2. "एक महिला को सबसे बड़ा सबक क्या सीखना चाहिए? पहले दिन से ही, उसके पास पहले से ही वह सब कुछ है जो उसे चाहिए। यह दुनिया ही है जिसने उसे आश्वस्त किया कि उसके पास कुछ नहीं है।"-रूपी कौर
3. "स्त्री को स्वीकार नहीं करना चाहिए, उसे चुनौती देनी होगी। उसे उस चीज से भयभीत नहीं होना चाहिए जो उसके चारों ओर बनी है। उसे अपने अंदर की उस महिला का सम्मान करना चाहिए जो अभिव्यक्ति के लिए संघर्ष करती है।" -मार्गरेट सेंगर
4. "यदि आप गिर जाते हैं और अपनी चिंगारी खो देते हैं तो कोई बात नहीं, यह बिल्कुल ठीक है। बस यह सुनिश्चित करें कि जब आप वापस उठें, तो पूरी आग की तरह उठें।" -कोलेट वार्डन
1. तिरे माथे पे ये आंचल बहुत ही ख़ूब है लेकिन
तू इस आंचल से इक परचम बना लेती तो अच्छा था- असरार-उल-हक़ मजाज़
Happy International Womens Day
2. वह ख्वाब बुनते-बुनते दिन की रोशनी से महरूम रह गई
उसकी रातें भी बच्चों को सुलाने में ही गुजर गई
जिस घर में नहीं है उसके नाम की तख्ती
सारी उम्र उसकी उसी घर को सजाने में गुजर गई।
Happy Women's Day 2024
3. हर महिला है एक समान
उसे समझो न प्यारे कोई चलता-फिरता समान
क्योंकि जहां होता है नारी का सम्मान,
समझ लो वो स्थान ही है स्वर्ग के समान
Happy International Women's Day 2024
4. एक के घर की ख़िदमत की और एक के दिल से मोहब्बत की
दोनों फ़र्ज़ निभा कर उस ने सारी उम्र इबादत की- ज़ेहरा निगाह
5. तुम मुस्कुराती रहो यही कामना है
तुम सितारों जैसे चमको यही आशा है
लोगों के लिए बनो प्रेरणा और आगे बढ़ो
अपना हर सपना तुम यूं ही सच करो
हैप्पी वीमेन्स डे!
इसे भी पढ़ें: Women's Day 2024: शिक्षक से लेकर राष्ट्रपति तक जानें भारत की प्रथम महिलाओं की सूची
1. जीना क्या आधा पौना, मेरा हैं पूरा ही समां
मेरी ज़मीन और आसमान
एंड माय वर्ल्ड गोज, माय वर्ल्ड गोज
माय वर्ल्ड गोज पिंक, माय वर्ल्ड गोज पिंक
हैप्पी वीमेंस डे 2024!
2. घर में रहते हुए गैरों की तरह होती हैं,
लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. आप जैसी महिलाओं को हमारा सलाम है,
आने वाली पीढ़ियों के लिए जिन्होंने मार्ग प्रशस्त किया है
समानता और न्याय के लिए लड़ना जारी रखा है।
आपकी विरासत को कभी नहीं भुलाया जा सकता
नारी हर दिल तेरा शुक्रिया करता है।
#happywomensday
आप अपनी महिला मित्र के लिए क्या खास करने जा रहे हैं, हमें कमेंट करके बताएं। सिर्फ इस दिन पर ही नहीं, बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान करना उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा है। आपका इस विषय में ख्याल है हमें जरूर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।