herzindagi
women's Day th March

Women's Day 2024: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जानें इतिहास और थीम

Women's Day 2024: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको इस दिन को मनाने के पीछे के इतिहास के बारे में पता है? चलिए जानते हैं इतिहास और थीम। 
Editorial
Updated:- 2024-03-01, 18:55 IST

International Women's Day 2024: समाज और देश को प्रगति की ओर बढ़ाने में जितना योगदान पुरुषों ने दिया, उतना ही योगदान महिलाओं ने भी दिया है। जैसा कि हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि भारत एक पुरुष प्रधान देश है तो यहां पर पुरूषों की अपेक्षा आज भी महिलाओं को अवसर और सम्मान कम मिलता है। लेकिन समय के साथ महिलाओं ने खुद को हर एक क्षेत्र के काबिल बनाया और घर परिवार की चार दीवारों को पाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही हैं। महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल इंटरनेशनल वुमेन डे मनाया जाता है।

वुमेन डे के मौके पर दुनियाभर में तमाम तरह के कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक और बराबरी का सम्मान देना है। लेकिन क्या आपको महिला दिवस के इतिहास के बारे में पता है।

कब मनाया जाता है वुमेन डे-2024 (why do we celebrate women's day on march 8)

why do we celebrate women's day on march

इंटरनेशनल वुमेन डे 8 मार्च को मनाया जाएगा। महिलाओं को पूर्ण रूप से सशक्त बनाने के लिए हर साल 8 मार्च को विश्वस्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है।

इसे भी पढ़ें- Patricia Narayan Success Story: घर वालों का नहीं मिला साथ, बच्चों के लिए 50 पैसे से शुरू किया बिजनेस..आज लाखों में है रोज की कमाई

क्या है महिला दिवस मनाने के पीछे का इतिहास

why do we celebrate women's day

इस दिन की शुरुआत कुछ इस तरह हुई। साल 1908 में अमेरिका की सड़को पर वर्कर प्रोटेस्ट हुआ था। इस आंदोलन में करीब 15 हजार महिलाएं शामिल हुई, जो न्यूयॉर्क की सड़कों पर अपने हक (नौकरी और मेहनताना बढ़ाया जाए) की मांग कर रही थी। इसके साथ ही इस मांग में महिलाओं के मतदान करने की मांग भी शामिल थी। इस बात की खबर जब सरकार को हुई उसके एक साल 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने का घोषणा की। (फातिमा शेख ने किया महिलाओं के लिए ये काम, पढ़ें कहानी)

आखिर 8 मार्च को ही क्यों चुना गया

international women's day on march

अब सवाल आता है कि आखिर इस दिवस को मनाने के लिए 8 मार्च ही क्यों चुना गया तो आपको बता दें कि 8 मार्च को अमेरिका की वर्कर महिलाओं ने अपने अधिकारों की मांग के लिए आवाज उठाई थी। जिसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिवस को मनाने का एलान किया। साल 1917 में फर्स्ट वर्ल्ड वार के दौरान रूस की महिलाओं ने ब्रेड और पीस के लिए आंदोलन किया। इस आंदोलन के बाद रूस के 'सम्राट निकोलस' ने अपने पद से इस्तीफा दिया और महिलाओं के मतदान को अनुमति मिली। इस सभी स्थितियों को देखते हुए यूरोप की महिलाओं ने 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट्स का समर्थन करते हुए रैलियां निकाली। इन कारणों की वजह से 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की मान्यता दे दी।

इसे भी पढ़ें-ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस की स्थापना,जानें पूरी कहानी

साल 2024 महिला दिवस थीम

पिछले साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'एम्ब्रेस इक्विटी' पर रखी गई थी। साल 2024 में वुमेन्स डे की थीम 'इंस्पायर इंक्लूजन' है, जिसका अर्थ एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।