
गाड़ी में जब भी हम पेट्रोल भरवाते हैं, तो सबसे पहले रेट देखते हैं। इसके बाद गाड़ी का माइलेज चेक करते हैं। इसके बाद पेट्रोल टंकी में भरवाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे तेल की डेनसिटी का पता चलता है। लेकिन अक्सर हम जल्दबाजी में दोपहर के समय पेट्रोल डलवा लेते हैं। ऐसा करना आपकी पॉकेट पर भारी पड़ेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि दोपहर में पेट्रोल भरवाने से गाड़ी की माइलेज पर काफी असर पड़ता है। इससे पेट्रोल की डेंसिटी बढ़ने से इसकी मात्रा भी कम मिलती है।

अगर आप पेट्रोल को दोपहर के समय डलवाते हैं, तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए, क्योंकि दिन में तेल भरवाते समय तेल की डेंसिटी बढ़ जाती है, जिससे तेल की मात्रा आपको कम मिलती। साथ ही, गाड़ी में डलने वाला पेट्रोल पतला हो जाता है। ऐसे में आपको वाहन में कम पेट्रोल मिलता है। पेट्रोल कंपनियों के मुताबिक 32 डिग्री सेल्सियस के तापमान की वजह से 2 प्रतिशत एनर्जी कम हो जाती है, जिससे 70 किमी का माइलेज देने वाला वाहन 68 किमी प्रति लीटर का ही माइलेज दे पाता है। ऐसे में दोपहर के समय पेट्रोल नहीं डालवाना चाहिए।
अगर आप दोपहर के समय गाड़ी में पेट्रोल भरवाते हैं, तो इससे गाड़ी का माइलेज निकालने में दिक्कत होती है। साथ ही, आपकी गाड़ी भी गर्म हो जाती है। ऐसे में आप गाड़ी की टंकी को फुल नहीं करा पाते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में क्योंकि तापमान पेट्रोल को ज्यादा गर्म कर देता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सुबह या शाम के समय पेट्रोल भरवाएं। इससे पेट्रोल सामान्य हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या होता है नॉर्मल और पावर पेट्रोल? जानें सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर

आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के बाद दिक्कत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: मिलावटी पेट्रोल की पहचान करना है आसान, बस आजमाएं ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।