रिश्ते बहुत ही पेचीदा होते हैं और कब, कौन सा रिश्ता, किस तरह से उलझ जाए इसके बारे में पता ही नहीं होता। यकीन मानिए दुनिया के सबसे जटिल रिश्तों में से एक है पति-पत्नी का संबंध। पर ऐसा क्यों माना जाता है कि ये बहुत ही ज्यादा जटिल होता है? पति-पत्नी दो दोस्तों की तरह भी जिंदगी बिता सकते हैं और हर वक्त लड़ते और कुढ़ते हुए भी जीवन यापन कर सकते हैं।
अक्सर ये कहा जाता है कि पत्नी के रंग शादी के बाद बदल जाते हैं... जी हां, ऑफेंड ना हों ये स्टेटमेंट मैंने भी सुना है, आपने भी सुना होगा और हम ये पर्सनल एक्सपीरियंस से कह सकते हैं कि शादी के बाद महिलाओं की चिड़चिड़ाहट कुछ ज्यादा होने लगती है। हो सकता है कि आपने अपने किसी पुरुष दोस्त या रिश्तेदार को लव मैरिज के बाद ये कहते भी सुना हो कि 'ये तो गर्लफ्रेंड ही अच्छी थी।' ये स्टेटमेंट जितना ऑफेंसिव लग रहा है उतना ये है भी।
यकीनन महिलाओं की मनोस्थिति शादी के बाद बदलती है और इसमें कई बार उनका दोष भी नहीं होता है। इसे साइंस के हिसाब से भी डिस्क्राइब किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों पुरुषों को ज्यादा पसंद आती हैं शादीशुदा महिलाएं और भाभी? सामने आ गया इसका कारण
अगर शादी के बाद की बात करें तो साइंस भी ये मानती है कि शुरुआती 6 महीने में कई बार पति-पत्नी के झगड़े बहुत बढ़ जाते हैं। साइकोलॉजी टुडे की एक सर्वे रिपोर्ट कहती है कि डेटिंग के समय के बाद शादी और शादी के बाद झगड़े होना पूरी तरह से नॉर्मल है। इसका अहम कारण एडजस्टमेंट भी हो सकता है क्योंकि शादी के बाद बहुत ज्यादा एडजस्टमेंट करना होता है।
अब अहम मुद्दे पर आते हैं और आपको ये बताते हैं कि आखिर महिलाओं के शादी के बाद चिड़चिड़े होने का कारण क्या है? एक रिलेशनशिप स्टडी बताती है कि पुरुष और महिलाओं का अलग-अलग टेम्परामेंट होता है और दोनों ही अपनी शादी को लेकर अलग इमोशनल रिएक्शन देते हैं। शादी के बाद अहम समस्याएं एडजस्टमेंट को लेकर होती हैं और यहां महिलाओं को ज्यादा एडजस्टमेंट करना पड़ता है।
इस स्टडी की बात को सच मानें तो हम ये समझ सकते हैं कि महिलाओं के ज्यादा चिड़चिड़े होने के ये कारण हो सकते हैं-
महिलाओं का घर पूरी तरह से बदल जाता है और नए घर में एडजस्ट करने में उन्हें दिक्कतें आती हैं। ऐसे में वो ज्यादा चिड़चिड़ी हो जाती हैं।
नए माहौल में एडजस्ट करने के लिए ये भी जरूरी है कि आपको अपनापन मिले, लेकिन कई लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है। अगर किसी महिला को ऐसा लगता है कि नए घर में उसे ठीक से अपनाया नहीं जा रहा है तो उसे समस्या हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन?
ये बात तो सही है कि शादी के बाद पर्सनल स्पेस काफी कम हो जाती है और ऐसे में कई बार चिड़चिड़ाहट होना लाजमी है। कई बार तो ऐसा होता है कि महिलाओं को अपना पसंदीदा काम करने में भी मुश्किल होती है।
कई बार शादी के तुरंत बाद ऐसा महसूस होने लगता है कि कुछ इच्छाएं अधूरी रह गई हैं। कई महिलाएं अपने करियर, जॉब, शहर, काम आदि सब कुछ के साथ कॉम्प्रोमाइज कर लेती हैं और ऐसे में उन्हें बहुत चिड़चिड़ाहट होती है।
इसी के साथ कुछ महिलाएं खुद को बदलने की कोशिश करती हैं तो सही नहीं है। ये समझने की जरूरत है कि महिलाओं को शादी के बाद बहुत सारे एडजस्टमेंट एक साथ करने होते हैं और इसलिए उन्हें थोड़ा समय देना बहुत जरूरी है। मैं ऐसा नहीं कह रही कि एडजस्टमेंट पुरुषों के साथ नहीं होते, लेकिन सभी का अपना अलग तरीका होता है किसी भी परिस्थिति का रिएक्शन देने का।
रिलेशनशिप को लेकर आपकी क्या समस्या है वो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik/ Netflix/ Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।