herzindagi
remedies to avoid fights among couples

पति-पत्नी के बीच होते हैं ज्यादा झगड़े, तो ये ज्योतिष उपाय होंगे असरदार

किसी भी रिश्ते में झगड़े होना आम बात है। लेकिन जब यह हद से ज्यादा बढ़ने लगे तो परेशानियां शुरू होने लगती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-06-09, 19:02 IST

पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। हालांकि, यह संभव नहीं है कि रिश्ते में कभी नोंक-झोंक न हो। लड़ाई किस रिश्ते में नहीं होती है? कहते हैं न जहां चार बर्तन होते, उनका बजना तो लाजमी है। इसी तरह पति-पत्नी के बीच में भी झगड़े होना आम है। लेकिन कई बार जब झगड़े हद से ज्यादा बढ़ने लगते हैं, तब रिश्तों में खटास आने लगती है।

सुखी वैवाहिक जीवन के सपने बिखरते हुए नजर आने लगते हैं। ऐसा लगता है, जैस सबकुछ खत्म सा हो गया हो। अगर आपके रिश्ते में भी लड़ाई-झगड़े रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं तो इसके लिए आपको ज्योतिष उपाय अपनाने चाहिए। हमने रिश्ते में चल रही अनबन को दूर करने के लिए पंडित प्रंशात मिश्रा से बात की है, उन्होनें कपूर से लेकर गुलाब के फूल तक के उपाय बताएं हैं।

भगवान शिव और पार्वती की फोटो

remedy to avoid fights among couplesजिन पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़े होते हैं, उन्हें घर में शिव और पार्वती की मूर्ति रखनी चाहिए। रोजाना इनकी पूजा करें और भगवान से सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्राथर्ना करें। इसके अलावा घर की उत्तर दीवार पर विष्णु भगवान और लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

तोते के जोड़े की लगाएं पेंटिंग

easy ways to avoid fights among couplesअगर आपके वैवाहिक जीवन में झगडे़ चल रहे हैं, तो आपको इस समस्या को दूर करने के लिए ज्योतिष उपाय अपनाने चाहिए। पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों को कम करने के लिए बेडरूम में तोते के जोड़े की पेंटिंग लगानी चाहिए। ऐसा करने से प्रेम बढ़ने लगेगा और मन की खटास खत्म होने लगेगी।

कपूर से होगा फायदा

expert tipsपति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े से छुटकारा पाने के लिए कपूर बेहद कारगर उपाय है। कपूर को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है, जिसके कारण इसका इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। आप इससे पति के साथ हो रहे झगड़ों को दूर कर सकती हैं। इसके लिए पत्नी को तकिए के नीचे कपूर रखकर सोना चाहिए। फिर अगले दिन सुबह उठकर कपूर को जला दें। रोजाना इस उपाय को करने से रिश्ते में सुधार आना शुरू हो जाएगा।(सकारात्मक ऊर्जा प्राप्‍त करने के टिप्‍स)

इसे भी पढ़ें:Astro Tips: सुखी दांपत्य जीवन के 7 अचूक उपाय, पंडित जी से जानें

भगवान को करें फूल अर्पित

avoid fights among couplesगुलाब के फूल को प्यार की निशानी कहा जाता है। कहते हैं फूल देकर प्यार का इजहार किया जाता है। उसी तरह अगर किसी भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं तो आपको शुक्रवार के दिन मंदिर जाना चाहिए। वहां जाकर भगवान लक्ष्मी नारायण के दर्शन करें। इसके बाद उनके चरणों में दो गुलाब के फूल अर्पित करें। कहा जाता है कि सचे मन से यह काम करने से पति-पत्नी के बीच की कड़वाहट कम हो जाती है।(पति-पत्नी के बीच दूरियों को कम करने के उपाय)

इसे भी पढ़ें:जब घर में हो बिना बात के झगड़े तो ऐसे दूर करें वास्तुदोष

पीपल के पेड़ का टोटका

झगड़े की समस्या से निजाप पाने के लिए आपको वीरवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद बीच चौराहे पर एक दीपक के साथ मिठाई भी रखें। इस उपाय का असर कुछ दिनों के भीतर आपको दिखने लगेगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।