herzindagi
can i wash clothes on thursday

शास्त्रों के अनुसार इन विशेष दिनों में भूलकर भी न धोएं कपड़े, हो सकता है पैसों का नुकसान

शास्त्रों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र है जो हमारे दैनिक कार्यों से संबंधित हैं। ऐसी ही एक बात है कि खासतौर पर कुछ दिनों में आपको कपड़े धोने की मनाही क्यों होती है।
Editorial
Updated:- 2022-11-07, 18:45 IST

हमारे शास्त्रों में ऐसी कई बातों का जिक्र किया गया है जिनका संबंध कहीं न कहीं हमारे जीवन की गतिविधियों से होता है। ऐसा माना जाता है कि इन बातों का असर हमारे वर्तमान और भविष्य से जुड़ा होता है।

ऐसी न जाने कितनी बातें हैं जो शास्त्रों में बताई गई हैं और हम उनके बारे में सोचे बिना ही कई बार उनका अनुसरण करते हैं। रात के समय नाखून और बाल न काटने से लेकर किसी विशेष दिन पर बालों को धोने की मनाही तक।

किसी समय पर भोजन न करने से लेकर भोजन के सही तरीके तक, न जानें कितनी ऐसी बातें हैं जिनका जिक्र हमारे हिंदू शास्त्रों में मिलता है। ऐसे ही एक सवाल सामने आता है कि क्या कपड़े धोने और न धोने के लिए भी कोई विशेष दिन और समय निर्धारित किया गया है।

जी हां, वास्तव में इसका जवाब हां है और हमारे शास्त्रों में कुछ विशेष दिन और समय में कपड़े न धोने की सलाह दी जाती है और ऐसा माना जाता है कि इसका ध्यान न रखने पर आपको धनहानि भी हो सकती है। आइए कपड़े धोने के नियमों को लेकर शास्त्रों में किए गए वर्णन के बारे में नारद संचार के ज्योतिष अनिल जैन जी से जानें।

ज्योतिष के अनुसार बृहस्पतिवार को न धोएं कपड़े

when should wash clothes in astrolgy

ज्योतिष के अनुसार ऐसी मान्यता है कि कोई भी काम करने के लिए शुभ समय और दिन निर्धारित होता है और यदि उस काम को अच्छे तरीके और निश्चित समय पर किया जाता है तो उसका अच्छा फल मिलता है। ऐसे ही नियमों में से कपड़े धोने के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं।

ऐसा माना जाता है कि बृहस्पतिवार (बृहस्पतिवार के उपाय) और रात के समय कभी भी कपड़े नहीं धोने चाहिए। मान्यता यह है कि बृहस्पतिवार या गुरुवार के दिन कपड़े धोने से धन हानि होने लगती है और सुख समृद्धि का ह्रास होता है।

इसे जरूर पढ़ें: रात के समय बाल कटवाना ठीक है या नहीं? जानें क्या कहता है शास्त्र

गुरुवार का स्वामी बृहस्पति ग्रह को माना जाता है

ऐसी मान्यता है कि गुरु हमारे जीवन में सुख समृद्धि का कारक है और सुख संपत्ति का प्रतीक है। गुरु ग्रह को ईश्वर का दर्जा दिया जाता है। हमारे जितने भी देव हैं उनके गुरु बृहस्पति ही हैं।

हमारे जीवन की सुख शांति तभी बनी रहती है जब यह ग्रह शांत होता है। ऐसी मान्यता है कि घर में कपड़े धोने का काम हमारे जैसी महिलाएं ही ज्यादातर करती हैं और हम बृहस्पतिवार के दिन ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करते हैं।

इस दिन कपड़े धोने की विशेष रूप से मनाही है क्योंकि कपड़े धोने जैसे काम को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है। इसी वजह से यदि कोई भी गुरुवार के दिन कपड़े धोता है तो पैसों की हानि होने के संकेत मिलते हैं।

रात के समय कपड़े नहीं धोने चाहिए

when we can wash clothes

शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि कपड़े आपको रात के समय भी नहीं धोने चाहिए। यदि प्राचीन काल के अनुसार मानें तो पहले घरों में प्रकाश की सही व्यवस्था नहीं होती थी और जब कपड़े धोए जाते थे तो उनके साथ कोई कीमती सामान के खोने का डर भी बढ़ जाता था।

इसी वजह से ये प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है कि रात के समय कपड़े न धोएं। कई बार कपड़ों के साथ पैसे आदि भी खोने का खतरा होता है क्योंकि रात के अंधेरे और जल्दबाजी में हम कपड़ों की जेबें ठीक से नहीं देख पाते हैं। इसी वजह से रात के समय कपड़ों को धोने की मनाही होती है।

इसे जरूर पढ़ें: महिलाओं को रात के समय बाल धोने की मनाही क्यों होती है? जानें क्या कहता है शास्त्र


ग्रहण के दौरान न धोएं कपड़े

washing clothes astrology

ऐसी मान्यता है कि जिस समय सूर्य या चंद्र ग्रहण पड़ रहा हो उस समय अवधि में भी आपको कपड़े नहीं धोने चाहिए, क्योंकि इनका संबंध शनि ग्रह से है इस वजह से ग्रहण के दौरान कपड़े नहीं धोने चाहिए। हालांकि जैसे ही ग्रहण का असर ख़त्म हो आप कपड़े आदि धोने का काम कर सकती हैं।

कपड़े धोने के लिए विशेष दिनों को लेकर मान्यता कुछ भी हो लेकिन ज्योतिष के अनुसार यदि विशेष दिनों का पालन करते हुए काम किया जाता है तो जीवन के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं अगर ज्योतिष की न भी मानें तब भी रात के समय कपड़े धोने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है, क्योंकि रात में मौसम ठंडा होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।