herzindagi
why you should not wash hair at night according to shastra

महिलाओं को रात के समय बाल धोने की मनाही क्यों होती है? जानें क्या कहता है शास्त्र

आपने कई बार घर के बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि रात के समय बाल न धोएं। आइए जानें शास्त्रों में बताई गई इस बात के कारणों के बारे में।  
Editorial
Updated:- 2022-08-01, 12:23 IST

जब भी हमारे दिमाग में बाल धोने की बात आती है तो हम अपने हफ्ते में बालों को 2 से 3 बार धोने की दिनचर्या बनाते हैं। जिसमें से बहुत सारे लोग दिन में बाल धोने के रुटीन का चयन करते हैं क्योंकि उनके हिसाब से दिन में बाल धोना ही सबसे सही समय है।

जबकि कुछ लोग सोने से पहले बालों को धोना ज्यादा अच्छा मानते हैं। दरअसल दिनभर ऑफिस की थकान से और उसके साथ घर का काम करने से हमारा करियर तो आगे बढ़ता है लेकिन कुछ ज्योतिषीय कारणों की वजह से रात के साम्य बाल धोना अच्छा नहीं माना जाता है।

शास्त्रों में खासतौर से महिलाओं के रात में बाल धोने की मनाही है और इसके कई कारण बताए गए हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि शास्त्रों में महिलाओं को रात के समय बाल धोने से मना क्यों किया जाता है।

रात के समय बाल धोने से बाल ज्यादा झड़ते हैं

washing hair at night is good or bad

जब भी हम रात में बालों को धोते हैं और गीले बालों के साथ बिस्तर पर जाते हैं तो ऐसे में बालों के टूटने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। रात को बाल धोने से बाल और उसकी जड़े दोनों कमज़ोर हो जाती हैं।

जब बाल गीले होते हैं तो बालों का क्यूटिकल ज्यादा ऊपर उठा होता है जो बालों के टूटने का मुख्य कारण बनता है। ऐसा भी मानना है कि सोते समय हम सर घुमाते हैं, जिसके कारण हमारे बाल उलझ जाते हैं, यही वजह है कि हमें हर सुबह इसे ब्रश करना पड़ता है। लेकिन गीले बालों के साथ संयुक्त गांठ टूटने का कारण बनती है।

why women should not wash hair at night

इसे जरूर पढ़ें: सुहागिन महिलाओं को किस दिन धोने चाहिए बाल, जानें वर्जित दिनों के उपाय

रात के समय बाल धोने से माता लक्ष्मी रूठ सकती हैं

washing hair superstecian

शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि रात को बाल धोने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैंऔर आर्थिक जीवन में परेशानियां होने लगती हैं। ऐसा करने से महिलाओं को पारिवारिक स्तिथि में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को घर की लक्ष्मी के रूप में माना जाता है और यदि वो रात में बाल धोती हैं तो ये घर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

रात के समय बाल धोने से घर की समृद्धि रुक सकती है

washing hair at night is not good

ज्योतिषाचार्य आरती दहिया जी बताती हैं कि महिलाओं के रात के समय बाल धोने से (रात में बाल धोने के नुकसान)मस्तिष्क पर संवेदनशील प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से घर में बरकत नहीं रहती है और ये वैज्ञानिक कारणों से भी बालों के लिए बहुत हानिकारक है। शास्त्रों की मानें तो रात के समय बाल धोने से ग्रह नक्षत्रों की दिशाएं भी बदलती हैं। वहीं बालों के कारण नमी से फंगल ग्रोथ तेजी से होता है और रात में बाल धोने से आपको सर्दी-जुकाम या एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं जिसकी वजह से सिर दर्द और भारीपन की शिकायत होना भी संभव है। चूंकि महिलाओं के बाल बड़े होते हैं और धोने के बाद जल्दी सूखते नहीं हैं इसीलिए स्वास्थ्य के लिहाज से भी रात में बाल धोना सही नहीं माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें:आखिर क्यों महिलाओं को हमेशा रात में कंघी करने से किया जाता है मना, जानें क्या कहता है शास्त्र

रात के समय बाल धोने से घर में दरिद्रता का वास होता है। ज्योतिष के अनुसार सभी त्योहारों के एक दिन पहले बाल धोने चाहिए लेकिन रात में बाल धोना वर्जित माना गया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।