herzindagi
hair washing days married ladies

सुहागिन महिलाओं को किस दिन धोने चाहिए बाल, जानें वर्जित दिनों के उपाय

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के बाल धोने के दिनों के बारे में कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं। आइए जानें उन नियमों के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2022-06-16, 17:09 IST

हमारे हिंदू धर्मशास्त्रों में कुछ ऐसे नियम बनाए गए हैं जिनको करने से घर में सुख शांति और संपदा बढ़ती है। हिन्दू धर्म में कई परंपराओं एवं रीति रिवाजों का सदियों से प्रचलन है। कई ऐसी परंपराएं एवं धारणाएं आज भी भारतीय हिंदू समाज में विद्यमान हैं। इन परम्पराओं का कोई धार्मिक या वैज्ञानिक आधार नहीं है फिर भी इनका अनुसरण प्रायः हर घर में किया जाता है।

स्त्रियों के साथ- साथ पुरुष भी इन मान्यताओं का पालन करते हैं। इसी संदर्भ में कई ऐसे नियम हैं जिनका स्त्रियां अनुसरण करती हैं। ऐसे ही कुछ नियम हैं जिसमें सुहागिन स्त्रियों के बाल धोने के कुछ खास दिन बताए गए हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आरती दहिया से जानें सुहागिन स्त्रियों के बाल धोने के कुछ नियमों और वर्जित दिनों से जुड़े कुछ उपायों के बारे में।

सुहागिन स्त्रियों के बाल धोने के नियम

ऐसी मान्यता है कि सप्ताह के कुछ विशेष दिन यदि सुहागिन महिलाएं अपने बाल धोती हैं तो ये उनके पति एवं परिवार के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ज्यादातर ऐसी मान्यता है कि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन स्त्रियों को बाल नहीं धोने चाहिए।

कई जगह सोमवार को भी बाल धोना वर्जित माना जाता है। इसके अलावा अमावस्या, पूर्णिमा एवं एकादशी (एकादशी का रखती हैं व्रत तो ध्यान में रखें ये बातें)को भी सुहागिन स्त्रियों के बाल न धोने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष के अनुसार यदि देखा जाए तो इन दिनों चंद्रमा उच्च या नीच स्थिति में होता है।

चन्द्रमा हमारे मस्तिष्क को प्रभावित करता है। ऐसा भी कहा जाता है कि जिस दिन स्त्रियां व्रत करती हैं उस दिन उन्हें बाल नहीं धोने चाहिए बल्कि वे व्रत के1 दिन पहले ही बाल धो लें। परंतु सवाल ये है कि आख़िर क्यों कुछ खास दिन सुहागिन स्त्रियों को बाल धोना मना है। तो आइए जानें कि किस दिन सुहागिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए।

किन दिनों में बाल न धोएं सुहागिन महिलाएं

hair wash days for married

सोमवार के दिन बाल न धोएं सुहागिन महिलाएं

ज्योतिष में कई जगह सोमवार के दिन सुहागिन महिलाओं को बाल धोने की मनाही है। इसे घर की उन्नति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

उपाय- यदि आप उस दिन व्रत रखती हैं और बाल धोना अनिवार्य है तो पलाश के फूलों को हाथों से मसल लें और अपने बालों में लगा लें। फिर आप बाल धो लें।

इसे जरूर पढ़ें:महिलाओं को कब धोने चाहिए अपने बाल

मंगलवार के दिन बाल न धोएं सुहागिन महिलाएं

ज्योतिष में मंगलवार के दिन भी सुहागिन स्त्रियों का बाल धोना वर्जित माना जाता है।

उपाय- मंगलवार को यदि बाल धोना पड़े तो आंवले का रस या आंवले के चूर्ण का पेस्ट बनाकर उससे बाल धो लें।

hair washing rules

बुधवार के दिन बाल न धोएं सुहागिन महिलाएं

बुधवार को महिलाएं बाल धो सकती हैं लेकिन जिन महिलाओं के छोटे भाई हैं वे इस दिन बाल न धोएं। क्योंकि बुधवार का अधिपति बुध ग्रह छोटे भाई-बहन के कारक होते हैं। उस दिन बाल धोने से छोटे भाई-बहन को दोष लगता है। बुधवार को बाल धोने से भाई को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय - सुहागिन महिलाओं को बुधवार को यदि बाल धोना अनिवार्य है तो आप तुलसी के 4-5 पत्ते पहले बाल में लगा लें फिर बाल धो लें।

इसे जरूर पढ़ें:बुधवार के दिन करें ये उपाय, दूर होगी घर से दरिद्रता

गुरुवारके दिन बाल न धोएं सुहागिन महिलाएं

गुरुवार को भी सुहागिन महिलाओं को बाल धोने से मना किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन बाल धोने से पति की आयु कम होती है। संतान संबंधी समस्या भी रहती है। ऐसा करने से घर-परिवार में बरकत नहीं रहती है। साथ ही कई प्रकार की आर्थिक परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। ज्योतिष के अनुसार महिलाओं की कुंडली में बृहस्पति पति का कारक होता है संतान का कारक होता है। इसलिए यदि ऐसे में सुहागिन महिलाएं बाल धोती हैं तो इसका असर उनके पति एवं संतान पर पड़ता है। इनकी उम्र क्षीण होती है। उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- यदि बाल धोना जरुरी है तो उसके दोष से बचने के लिए बेसन में थोड़ी हल्दी मिलाकर बाल धो लें

शनिवारके दिन बाल न धोएं सुहागिन महिलाएं

शनिवार को सुहागिन महिलाएं बाल न धोएं।

उपाय- शनि भगवान के प्रचंड दोष से बचने के लिए पहले अपने बाल में कच्चा दूध लगाएं फिर बाल धो लें।

washing hair rules of ladies

किन दिनों में बाल न धोएं सुहागिन महिलाएं

शुक्रवार के दिन सुहागिन महिलाएं बाल धो सकती हैं। रविवार को आप बाल धो सकती हैं।

उपाय- लेकिन यदि उस दिन आपका व्रत है तो आप गुड़हल के फूल का रस पहले बाल में लगा लें फिर बाल धो लें।

सुहागिन महिलाएं यहां बताए कुछ नियमों का पालन करते हुए और कुछ उपायों को आजमाते हुए यदि बाल धोती हैं तो उनके लिए लाभकारी होता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।