हिंदू धर्म में सभी दिनों को किसी न किसी देवी या देवता से जोड़ा गया है। मगर बृहस्पतिवार का दिन देव गुरु 'बृहस्पति' को समर्पित किया गया है। इसलिए इसे धर्म का दिन भी कहा जाता है। वैसे तो बृहस्पति देव की पूजा करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है, मगर शास्त्रों के मुताबिक बृहस्पति देव की उपासना करने से आर्थिक स्थिति भी सुधरती है और धन-संपत्ति का सुख भी मिलता है। इसलिए बृहस्पतिवार के दिन आप कुछ ज्योतिष उपाय करके अपनी खराब आर्थिक दशा को थोड़ा बहुत सुधार सकते हैं।
इस विषय में हमारी चर्चा भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद पंडित विनोद सोनी पोद्दार से हुई। वह कहते हैं, 'निश्चित रूप से आपको अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। धन कमाने के लिए कर्म करना जरूरी है। मगर कई बार बहुत अधिक मेहनत करने और प्रयास करने के बाद भी आपको वह फल नहीं मिल पाता है, जिसकी आप कामना करते हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार के दिन आपको कुछ उपाय करने चाहिए और बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। इससे आपको कुछ फायदा और सही दिशा जरूर नजर आएगी।'
तो चलिए जानते हैं कि बृहस्पतिवार के दिन क्या उपाय करने से आपको लाभ होगा-
इसे जरूर पढ़ें- Astro Expert: वास्तु अनुसार करें काली मिर्च के ये 5 उपाय, होगी धन की वर्षा
बृहस्पतिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त (क्या होता है ब्रह्म मुहूर्त )में उठें। इसके लिए आपको सुबह 3 से 4 बजे के करीब उठना होगा। यदि आप ब्रह्म मुहूर्त में नहीं उठ पा रहे हैं, तो आपको सूर्योदय से पहले उठकर स्नान जरूर कर लेना चाहिए। स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें और श्री हरि भगवान विष्णु के आगे दीपक जलाएं। ऐसा आप प्रत्येक बृहस्पतिवार जरूर करें, इससे आपको जगतपिता नारयण सही दिशा अवश्य दिखाएंगे।
बृहस्पतिवार के दिन केसर, चंदन या फिर हल्दी का तिलक माथे पर जरूर लगाएं। इन तीनों को ही शास्त्रों में बहुत ही शुभ बताया गया है। यदि आप इन तीनों में से किसी का भी तिलक लगाते हैं तो कामनाओं की पूर्ति होती है। पंडित जी कहते हैं, 'भगवान शिव, श्री विष्णु, श्री गणेश और देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए। इससे आपको साहस, शांति, ज्ञान, धन और भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।'
इसे जरूर पढ़ें- Astro Expert: धनवान होने का संकेत देते हैं शरीर के इन 6 अंगों पर मौजूद तिल
बृहस्पति देव को पीली वस्तुओं अति प्रिय हैं, इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए आपको बृहस्पतिवार के दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए, पीली वस्तु का प्रसाद बृहस्पति देव को अर्पित करना चाहिए और पीली वस्तुओं का ही दान भी करना चाहिए। आप हर बृहस्पतिवार को हल्दी से चावलों को पीला करके दान कर सकते हैं या फिर पीली सरसों का दान कर सकते हैं। पीले रंग की मिठाई, केला या फिर पीले रंग के वस्त्रों का भी दान कर सकते हैं।
बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना भी बहुत शुभ माना गया है। केले का पेड़ शुभता और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। जीवन में सुख-संपत्ति प्राप्त करने के लिए आप केले के पेड़ का पूजन जरूर करें।
बृहस्पतिवार के दिन आपको सुबह के समय उठकर स्नान आदि करके भगवान बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए।
बृहस्पति के बीज मंत्र 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।' का जाप करें। उनके चित्र के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पीले फूल और वस्तुऐं उन्हें अर्पित करें। आप इन मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं-
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी बहुत पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना न भूलें, इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।