Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:12 AM IST
image

Aaj Ka Panchang 3 February 2026: मंगलवार के दिन करनी है नए व्यापार की शुरुआत, जानिए आज का पंचांग

अगर मंगलवार के दिन आप किसी काम की शुरूआत कर रही हैं, तो ऐसे में आप पंडित जी के बताए गए पंचांग पर नजर जरूर डालें, ताकि आपका काम आसानी से हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 07:00 IST

आज मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज चंद्रमा सिंह राशि में संचार कर रहे हैं और आकाश मंडल में मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। मघा नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा या  पितृ नक्षत्र  माना जाता है। इसके देवता  पितर हैं और स्वामी केतु हैं। मघा नक्षत्र गंडमूल  की श्रेणी में आता है। मंगलवार  और मघा का संयोग ज्योतिष में अग्नि और धुएं जैसा होता है। यह दिन अत्यधिक ऊर्जावान लेकिन थोड़ा विस्फोटक हो सकता है। आज का दिन अपने पूर्वजों को याद करने, सरकारी कार्यों को निपटाने और प्रशासनिक क्षमता दिखाने के लिए श्रेष्ठ है। गंडमूल होने के कारण आज भी शुभ कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग और उपाय।

1 - 2026-02-02T122843.418

आज का पंचांग- 03 फरवरी  2026

 तिथि नक्षत्र दिन/वार  योग करण
द्वितीया  (रात 12:43 बजे तक) मघा  मंगलवार शोभन तैतिल

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 03 फरवरी  2026

प्रहर समय
सूर्योदय सुबह 06 बजकर 49 मिनट पर होगा
सूर्यास्त शाम 05 बजकर 58 मिनट पर होगा
चंद्रोदय  शाम  07 बजकर 30 मिनट पर होगा
चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर होगा

आज का शुभ मुहूर्त और योग 03 फरवरी 2026  

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त  (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त  (सूर्य पूजन का शुभ समय)   दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 06 मिनट से 06 बजकर 33 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 03 फरवरी  2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
राहु काल दोपहर 03 बजकर 19 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक
यमगंड सुबह 09 बजकर 43 मिनट से 11 बजकर 07 मिनट तक
गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से 01 बजकर 55 मिनट तक

आज के खास दिन का महत्व: मघा नक्षत्र और द्वितीया तिथि

आज मघा नक्षत्र है और ये पितरों का नक्षत्र है मघा का प्रतीक राज सिंहासन है। यह नक्षत्र सत्ता, शक्ति और पूर्वजों के आशीर्वाद का प्रतीक है। आज के दिन किया गया कोई भी कार्य आपके पूर्वजों की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है। हालांकि, यह गंडमूल है, इसलिए आज जन्मे बच्चों की मघा शांति पूजा करवानी आवश्यक होती है।आज सिंह राशि का चंद्रमा आत्मविश्वाश का करक है आज लोगों में आत्मविश्वास और अहंकार दोनों बढ़ा चढ़ा रहेगा। आज आप अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। कृष्ण पक्ष की द्वितीया को सरकारी कार्यों और वाद-विवाद सुलझाने के लिए अच्छा माना जाता है।

2 - 2026-02-02T122846.386

मघा नक्षत्र और मंगलवार का संयोग

ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार सेनापति और मघा नक्षत्र राजा/सिंहासन का मिलन अथॉरिटी का योग बनाता है। आज का दिन नेताओं, बॉस, मैनेजर्स और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए बहुत शुभ है। आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर आएगी। आज के प्रभाव से गुस्सा अधिक आता है मंगल आग और सिंह राशि का मिलन स्वभाव में बहुत गर्मी लाता है। आज छोटी सी बात पर अहंकार टकरा सकता है। आज अपनी शक्ति का प्रयोग दूसरों की रक्षा के लिए करें, उन पर हावी होने के लिए नहीं। आज आप जो ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे।

आज का विशेष उपाय:

  • मघा नक्षत्र पितरों का है। आज दोपहर में घर की दक्षिण दिशा की ओर मुख करके अपने पूर्वजों को प्रणाम करें और गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
  • आज के दिन हनुमान जी की उपासना अत्यंत फलदायी होती है इस लिए आज सात भर हनुमान चालीसा का पाठ करें
  • मंगलवार और केतु मघा स्वामी के दोषों को शांत करने के लिए आज हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। इससे मंगल और केतु दोनों शुभ फल देते हैं।
  • केतु ग्रह को शांत करने के लिए आज किसी कुत्ते को रोटी या बिस्किट खिलाएं। यह उपाय गंडमूल दोष को कम करता है।
  • आज बजरंग बाण का पाठ करें। सिंह राशि का चंद्रमा और मंगलवार का दिन शत्रुओं को परास्त करने के लिए अचूक है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;