हिंदू धर्म शास्त्रों में कई ऐसे नियमों का जिक्र किया गया है जिनका पालन जरूरी माना जाता है। ऐसे ही भोजन के भी कुछ विशेष नियम बताए गए हैं और उनका पालन करने से सुख समृद्धि बनी रहती है।
भोजन बनाने से लेकर उसे ग्रहण करने तक कई ऐसी बातें हैं जिनका पालन जरूरी माना जाता है और जिनसे आपके घर में खुशहाली का आगमन होता है। भोजन करने से पहले भोजन मंत्र का पाठ करना, भोजन दाहिने हाथ से करना, सही दिशा में बैठकर ही भोजन करना और सबसे अहम है भोजन करते समय बात-चीत न करना। शास्त्रों में ऐसी कई बातों का जिक्र है जिनका पालन हमारे लिए जरूरी होता है।
आपने अक्सर घर के बड़ों को ऐसा कहते हुए सुना होगा, लेकिन हम आपको भोजन से जुड़े इस नियम के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से इसके बारे में जानें।
हमारे धर्म शास्त्रों में भोजन करना एक गंभीर कार्य बताया गया है क्योंकि भोजन हमारे शरीर के लिए अनिवार्य है और इसे भगवान से जोड़ा जाता है। खाने से जुड़े कई नियम हैं। जैसे जूते पहनकर भोजन न करना, खड़े होकर या बिस्तर पर बैठकर भोजन न करना, खाने की प्लेट पैरों पर रखकर खाना नहीं खाना चाहिए, भोजन करते समय बात नहीं करनी चाहिए।
ऐसी मान्यता है कि यदि आप इन नियमों का पालन करते हुए भोजन करते हैं तो भोजन का पूर्ण पोषण मिलता है। दरअसल जब हम बिना बात किए हुए भोजन करते हैं तब इसे अच्छी तरह से चबाते हैं और शरीर को इसका पूरा लाभ मिलता है।
ज्योतिष की मानें तो नियमित रूप से ग्रहण किया जाने वाला भोजन प्रसाद के समान होता है और भोजन करने की प्रक्रिया पूजा की ही तरह मानी जाती है। इसके पूरे लाभ उठाने के लिए भोजन पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए, इसलिए जब भी आप भोजन करते हैं बात करने की मनाही होती है।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: भोजन से पहले भोजन मंत्र क्यों जरूरी है? क्या कहता है शास्त्र?
ऐसी मान्यता है कि जब भी आप भोजन करते हैं तब आपको इसे पचाने के लिए ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि आप भोजन ग्रहण करते समय बात करने में अपनी ऊर्जा नष्ट करते हैं तो आपका भोजन ठीक से नहीं पचता है और इसके पूर्ण लाभ नहीं मिलते हैं। यही नहीं जल्दबाजी में बात करते हुए खाया गया भोजन आपकी सेहत को भी पूर्ण लाभ नहीं प्रदान करता है।
ऐसा माना जाता है कि हम यदि भोजन करते समय बातें करते हैं तो कई बार कोई नकारात्मक बात भी सामने आ सकती है और इसकी वजह से आपका मन विचलित हो सकता है, जबकि यदि आप मौन रहकर भोजन करते हैं तो कोई नकारात्मक विचार सामने नहीं आता है और ऐसे भोजन का आपको पूर्ण लाभ मिल सकता है।
अधिकांश समय सांसारिक विषयों पर चर्चा होने से मन बेचैन रहता है और शरीर के चारों ओर कष्टकारी शक्ति और मायावी सुख का आवरण भी बन जाता है। अत: व्यक्ति को ईश्वर से सुरक्षा नहीं मिलती है। इसी वजह से भोजन करते समय मौन रहने की स
इसे जरूर पढ़ें: बिस्तर पर बैठकर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए, जानें क्या कहता है शास्त्र
यदि आप खाना खाते समय बात करते हैं तो आपका गला एक ही समय में दो काम करने की कोशिश करता है, खाना खाते समय भोजन को अंदर की ओर निगलना और बात करते समय हवा को विपरीत दिशा में बाहर भेजना।
चूंकि आप एक साथ दो चीजें करने की कोशिश करते हैं जिसके लिए गले को विपरीत दिशा में काम करने की आवश्यकता होती है। इसकी वजह से आप दम घुटने की संभावना बढ़ा लेते हैं जिससे मृत्यु का भय भी हो सकता है।
अक्सर हमें इस बात की सलाह दी जाती है कि खाना खाते समय बात न करें। दरअसल इसके ज्योतिष कारणों के साथ कई वैज्ञानिक कारण भी हैं। अगर हम विज्ञान की मानें तो खाना खाते समय बात करने से आप में भोजन का कोई अंश भोजन नली में जाने के बजाय सांस की नली में अटक सकता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम बात करते हैं तो श्वास नली खुल जाती है और भोजन श्वास नली में प्रवेश कर सकता है। जिससे श्वास नली से भोजन सामग्री को बाहर निकालने के लिए तीव्र खांसी हो सकती है या दम घुटने से यह गंभीर हो सकता है और घातक हो सकता है। इसलिए खाना खाते समय बात करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसके अलावा बात करने से आपकी जीभ दांतों के बीच में आ सकती है, जिससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
ऐसे में कई ज्योतिष और वैज्ञानिक कारणों से भोजन करते समय बात न करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।