Maha Kumbh Snan 2025: आखिर रात के समय संगम में स्नान करना क्यों होता है मना?

महाकुंभ में स्नान करने के लिए हर कोई जा रहा है। लेकिन संगम में स्नान करने के भी कुछ नियम और समय होता है। इसके हिसाब से ही आप अगर स्नान करेंगी, तभी आपका नहान पूरा हो पाएगा।
Maha kumbh snan

महाकुंभ 13 जनवरी से चल रहा है। इस मेले में अभी तक करोड़ों की संख्या में लोग पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति ने भी इस संगम में स्नान किया। वहीं आम लोगों की भीड़ को यहां पर लगातार देखी जा रही है। इस संगम में स्नान करने के लिए लोग काफी समय पहले से यहां पहुंच रहे हैं और इस पावन संगम में स्नान कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जो शायद रात के समय भी इसमें स्नान कर रहे हैं। अगर आप भी ऐसी गलती कर रहे हैं, तो ऐसा न करें। इससे आपको संगम में स्नान का फल नहीं मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्यों रात के समय स्नान के लिए मना किया जाता है।

रात के समय क्यों नहीं करना चाहिए स्नान

Maha kumbh snan (2)

पंडित विघाशंकर जी ने बताया कि संगम स्नान की मनाही किसी भी समय नहीं होती है। लेकिन अगर आप भी रात के समय स्नान करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसे में आपको कुछ ऐसी बातें हैं, जो ध्यान में रखनी चाहिए। तभी आप महाकुंभ स्नान को पूर्ण कर पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय स्नान करने से आप भले ही संगम में नहा लेंगे। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनसे आप हो सकता है संकट में पड़ जाएं। उन्होंने बताया कि हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात का समय किसी भी नदी में स्नान करना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस समय नकारात्मक ऊर्जा आसपास होती है इसलिए, रात में पवित्र नदियों में स्नान करने से आपकी सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है। इसलिए स्नान नहीं करना चाहिए।

संगम में स्नान क्यों न करें

Snan (2)

रात के समय संगम में स्नान करने जा रहे हैं, तो ऐसा न करें। आप यहां पर सुबह के समय भी स्नान कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको सही स्थान पता चलेगा जहां पहुंचकर आप इस संगम में स्नान कर पाएंगे। वरना आप यमुना में स्नान तो कर लेंगे। लेकिन संगम में स्नान करने से रह जाएंगे। साथ ही, रात के समय संगम में स्नान नहीं कराया जाता। वहां पर जानें के लिए बोट भी बंद कर दी जाती है। इसलिए आपको रात की जगह सुबह स्नान करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में स्नान से ही नहीं, बल्कि सिर्फ प्रयागराज आने से मिलते हैं ये लाभ

इन बातों का रखें ध्यान

  • महाकुंभ में आप स्नान करने जा रहे हैं, तो आप ब्रह्म मुहूर्त में नहाने पहुंचे।
  • आप नहाने से पहले नहीं को प्रणाम करें। इसके बाद इसमें डुबकी लगाएं।
  • स्नान के बाद अपने पितरों को जल जरूर अर्पित करें।
  • स्नान के बाद आपको जरूर करना चाहिए दान।

महाकुंभ में स्नान के लिए इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इससे आपका स्नान पूर्ण हो जाएगा। साथ ही, ये जानकारी आपके लिए भी जरूरी है, ताकि आप भी सही तरीके से महाकुंभ में स्नान कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें:महाकुंभ से जुड़ी 10 अहम बातें जो इसे बनाती हैं खास

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Mahakumbh_25

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP