herzindagi
toothbrush colours

Interesting Facts: टूथब्रश के ब्रिसल्स आखिर क्यों होते हैं दो अलग-अलग रंगों में?

टूथब्रश के ब्रिसल्स दो रंगों के होने के पीछे भी एक कारण है, तो चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-05-24, 20:10 IST

ब्रिसल्स, टूथब्रश पर लगे उन बालों को कहते हैं, जहां हम टूथपेस्ट या मंजन लगाकर दांतों की सफाई करते हैं। अक्सर आपने देखा होगा की टूथब्रश के ब्रिसल्स दो रंगों के होते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी इसके बारे में जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं। 

दरअसल, ये सिर्फ एक डिजाइन के लिए नहीं बनाए गए हैं। बल्कि इसके पीछे भी कुछ कारण हैं। बहुत से लोग टूथब्रश से जुड़े ये अमेजिंग फैक्ट्स नहीं जानते हैं। तो चलिए आज हम आपको ब्रिसल्स से जुड़े इस इंटरेस्टिंग फैक्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

टूथब्रश के ब्रिसल्स दो रंगों के क्यों होते हैं? (Why Are Toothbrush Bristles Two Colours)

toothbrush bristles colours

टूथब्रश पर दो रंगों के ब्रिसल्स लगाने के पीछे एक खास वजह है। दरअसल, ब्रश के ऊपरी रंग वाले हिस्से को अलग रंग इसलिए दिया जाता है, जिससे लोग यह समझ जाएं कि उन्हें यहां पर टूथपेस्ट लगाना है। यानी कि आपको ब्रश करने के लिए पूरा भर कर पेस्ट या मंजन नहीं लगाना है। जितना वो रंगा होता है, उतना ही मंजन लगाना सही माना जाता है। लोग अक्सर पूरे ब्रिसल्स पर ही टूथपेस्ट लगा लेते हैं, जो कि करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- पुराने टूथब्रश से दूर करें अपनी रोजमर्रा की 10 समस्‍याएं

बच्चों के टूथब्रश पर भी होते हैं ये डिजाइन

ब्रिसल्स के डिफरेंट रंग हर लगभग हर टूथब्रश पर दिए होते हैं। बच्चों के ब्रश पर भी ऐसा कुछ अलग रंग मौजूद होता है। लेकिन बच्चों के ब्रश में अलग रंग के ब्रिसल्स को बीच में बनाया जाता है। ऐसा इसलिए डिजाइन किया जाता है, क्योंकि बच्चे यदि कोने में जब टूथपेस्ट लगाएंगे तो वह ब्रश के बाहर गिर सकता है। ऐसे में, बीच के स्थान पर मंजन या टूथपेस्ट लगाने से इसके गिरने की संभावना कम हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें- पुराना टूथब्रश है बड़े काम की चीज, फेंके नहीं ऐसे करें इस्तेमाल

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।