herzindagi
how to reuse toothbrush for cleaning

पुराना टूथब्रश है बड़े काम की चीज, फेंके नहीं ऐसे करें इस्तेमाल

How to Use Old Toothbrush: घर की सफाई के लिए आप टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-08-23, 18:48 IST

How to Use Old Toothbrush: घर में मौजूद कुछ चीजों का हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं। जैसे दांतों को चमकाने के लिए यूज किए जाने वाला टूथब्रश। यूं तो टूथब्रश बहुत काम की चीज है लेकिन एक समय के बाद टूथब्रश से दांतों की सफाई नहीं की जा सकती है।

लोग अक्सर जैसे ही टूथब्रश खराब होता है उसे फेंक देते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि टूथब्रश से दांतों के अलावा और भी कई चीजों की सफाई की जा सकती है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

टूथब्रश से करें जूतों की सफाई

  • एक समय के बाद टूथब्रश दांतों की सफाई नहीं कर पाता है।
  • ऐसे में आप खराब टूथब्रश से जूतों की सफाई कर सकते हैं।
  • आपको सबसे पहले जूते को पानी से गिला करना है।
  • जूता गिला करने के बाद टूथब्रश पर कपड़े धोने वाला साबुन या डिटर्जेंट लगाएं।
  • अब आप जूतों को साफ कर सकते हैं।
  • शूज के डिजाइन के अंदर लगी गंदगी टूथब्रश से सफाई करने पर अच्छे से साफ हो जाती है। (इन चीज़ों को बर्तन के साबुन से क्यों नहीं धोना चाहिए)

इसे भी पढ़ेंः टूथब्रश होल्डर को डीप क्लीन करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

कंघे की करें सफाई

  • कंघे पर लगी गंदगी को साफ करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं लेकिन कुछ फायदा नहीं मिलता है।
  • टूथब्रश कंघे की सफाई के लिए बहुत बढ़िया ऑप्शन है।
  • आपको बस कंघे को गिला करके उसे टूथब्रश से साफ करना है।
  • ऐसा करने पर कंघे की सारी चिपचिपाहट और गंदगी साफ हो जाती है।

दाग हटाएं

  • कपड़ों और गैस स्टोव पर लगे दाग को हटाने के लिए भी टूथब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • दरअसल कपड़ो पर लगे कुछ दाग सिर्फ ब्रश से ही साफ होते हैं।
  • वहीं गैस स्टोव पर जमे दाग भी पुराने टूथब्रश की मदद से हटाए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः पुराने टूथब्रश से दूर करें अपनी रोजमर्रा की 10 समस्‍याएं

कोने-कोने की करें सफाई

  • रसोई और बाथरूम की टाइल्स का कुछ हिस्सा 2 जगह से मिल रहा होता है।
  • ऐसी जगहों की सफाई करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
  • ऐसे में ब्रश कहीं भी मुड़ जाता है और कोने-कोने को चमका देता है।
  • टूथब्रश पर बेकिंग पाउडर हटाकर पर दाग हटा सकते हैं।

घर में मौजूद पुरानी चीजों का इस्तेमाल करने पर आपका काम भी निकल जाएगा और ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। आपको यह शानदार टिप्स कैसे लगे? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।